फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Saryu's water level is stable, farmers got relief

Ambedkar Nagar News: सरयू का जलस्तर स्थिर, किसानों को मिली राहत

Wed, 25 Jun 2025 10:36 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 25 Jun 2025 10:36 PM IST
विज्ञापन
Saryu's water level is stable, farmers got relief
राजेसुल्तापुर के कम्हरिया में बढ़ा सरयू नदी का जलस्तर। संवाद
राजेसुल्तानपुर (अंबेडकरनगर)। सरयू नदी का जलस्तर बुधवार को स्थिर रहा, जिससे तटवर्ती गांवों कम्हरिया और मांझा कम्हरिया के किसानों और ग्रामीणों को बड़ी राहत मिली। मंगलवार शाम को नदी के जलस्तर में अचानक वृद्धि ने ग्रामीणों की चिंता बढ़ा दी थी, लेकिन बुधवार की सुबह स्थिर स्थिति ने लोगों को राहत दी।
विज्ञापन

नदी के किनारे बसे किसानों को हर साल बाढ़ और कटान का डर सताता है। इस बार भी जब जलस्तर में तेजी आई, तो लोगों की धड़कनें तेज हो गईं। कम्हरिया निवासी सुक्खू कन्नौजिया ने बताया मंगलवार को कुछ खेतों तक पानी पहुंचने लगा था, जिससे नुकसान की आशंका थी। पर अब जलस्तर थम गया है, तो थोड़ी राहत महसूस हो रही है। गांवों में फिलहाल राहत की स्थिति है, लेकिन लोग अब भी डरे हुए हैं। बाढ़ से बचाव के लिए ग्रामीणों की उम्मीदें अब प्रशासन और मौसम पर टिकी हुई हैं।
विज्ञापन

कटान रोकने को प्रशासन सक्रिय
बाढ़ से निपटने के लिए बाढ़ कार्यखंड अयोध्या की टीम सक्रिय है। कम्हरिया व मांझा कम्हरिया के बीच नदी के किनारे बैंबू स्टड (बांस के सहारे) से कटाव रोकने का कार्य तेजी से चल रहा है। स्थानीय प्रशासन की निगरानी में यह कार्य जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कटान रोकने में जुटी टीम
स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है। कम्हरिया और मांझा कम्हरिया में कर्मचारियों को तैनात कर दिया गया है। बाढ़ कार्यखंड की टीम भी कटान रोकने के कार्य में जुटी है। - सुभाष सिंह, एसडीएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed