{"_id":"6895c6a0df76785d460ca6ff","slug":"saryu-spate-villages-danger-due-rapid-erosion-kamharia-crops-submerged-2025-08-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar: सरयू नदी उफान पर... कम्हरिया में बढ़ा कटान का खतरा, ग्रामीणों में दहशत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar: सरयू नदी उफान पर... कम्हरिया में बढ़ा कटान का खतरा, ग्रामीणों में दहशत
Fri, 08 Aug 2025 03:56 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, अंबेडकरनगर
अमर उजाला नेटवर्क, अंबेडकरनगर
Published by: ishwar ashish
Updated Fri, 08 Aug 2025 03:56 PM IST
सार
अंबेडकरनगर के आलापुर तहसील क्षेत्र में सरयू नदी का जलस्तर बढ़ने से कम्हरिया और आसपास के गांवों में कटान तेज हो गया है। पानी धर्मशाला की सीढ़ियों तक पहुंच गया है और फसलें कटान में समाहित हो रही हैं। ग्रामीणों में बाढ़ का डर बढ़ता जा रहा है।
विज्ञापन
कम्हरिया में धर्मशाला की सीढ़ियों तक नदी का पानी पहुंच चुका है
- फोटो : amar ujala
विस्तार
सरयू नदी के जलस्तर में लगातार हो रही बढ़ोतरी ने अंबेडकरनगर के आलापुर तहसील के कम्हरिया गांव और आसपास के इलाकों में संकट गहरा दिया है। मांझा कम्हरिया में धर्मशाला की सीढ़ियों तक नदी का पानी पहुंच चुका है। पानी की धार अब सीधे आबादी की ओर बढ़ रही है, जिससे ग्रामीणों में दहशत का माहौल है।
विज्ञापन
सुरक्षा तटबंध के करीब पहुंच रहे पानी के साथ कटान की रफ्तार भी तेज हो गई है। नदी किनारे खड़ी गन्ना, धान और बाजरा की फसलें बह रही हैं, जिससे किसानों को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है।
विज्ञापन
ये भी पढ़े- UP: बच्ची की जिद पर सीएम योगी ने खाई मिठाई... राखी बंधवाकर दिया आशीर्वाद, देखें तस्वीरें
विज्ञापन
ये भी पढ़े- UP: बाराबंकी-हैदरगढ़ मार्ग पर बस पर गिरा पेड़, चार महिलाओं सहित पांच की मौत, यूपी सरकार ने मुआवजे का किया एलान
सबसे ज्यादा खतरा मांझा कम्हरिया के बद्री का पूरा और पटपरवा मजरे को है। नदी इन इलाकों से अब बेहद कम दूरी पर है। ग्रामीणों को डर है कि अगर जलस्तर में कमी नहीं आई और कटान नहीं रुका, तो जल्द ही ये बस्तियां नदी के प्रवाह में समा सकती हैं।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन