{"_id":"669d413a1585a5147e027296","slug":"saryu-river-crosses-limits-more-than-36-cm-ambedkar-nagar-news-c-91-1-slko1001-118451-2024-07-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: चेतावनी बिंदु से 36 सेमी ऊपर पहुंची सरयू, दो बीघा खेत नदी में समाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: चेतावनी बिंदु से 36 सेमी ऊपर पहुंची सरयू, दो बीघा खेत नदी में समाया
विज्ञापन
राजेसुल्तानपुर मेंं लगातार बढ़ रहा सरयू नदी का जलस्तर - संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजेसुल्तानपुर (अंबेडकरनगर)। सरयू नदी का पानी रविवार को चेतावनी बिंदु से 36 सेमी ऊपर पहुंच गया। इससे माझा कम्हरिया व अराजी देवारा ग्राम पंचायत के लगभग एक दर्जन मजरों की लगभग 25 हजार आबादी की चिंता बढ़ गई। माना जा रहा है कि यदि जलस्तर में वृद्धि होती रही तो सोमवार तक हंसू का पूरा, करिया लोनिया का पूरा, सिद्धनाथ, प्रसाद कुर्मी का पूरा के निकट तक पानी आ सकता है। इस बीच माझा कम्हरिया में कटान की भी खबर है। बताया जाता है कि लगभग दो बीघा खेत नदी में समा गया।
बीते तीन दिनों से एक बार फिर से सरयू नदी के जलस्तर में वृद्धि होने लगी। रविवार सुबह आठ बजे सरयू का जलस्तर 84.92 मीटर पर पहुंच गया। यह चेतावनी बिंदु 84.56 मीटर से 36 सेमी ऊपर है। जलस्तर में लगातार हो रही वृद्धि से माझा क्षेत्र के ग्रामीणों की मुश्किलें बढ़ गईं हैं।
माझा कम्हरिया ग्राम पंचायत के पटपरवा, सत्यनरायन का पूरा, रग्घू का पूरा, कल्लू का पूरा, बद्री का पूरा, निषाद बस्ती व दलित बस्ती जबकि ग्राम पंचायत अराजी देवारा के करिया लोनिया का पूरा, प्रसाद कुर्मी का पूरा, हंसू का पूरा, सिद्धनाथ की लगभग 25 हजार की आबादी संभावित बाढ़ को लेकर परेशान हो गई है। दरअसल बीते दिनों जलस्तर बढ़ने पर न सिर्फ अराजी देवारा संपर्क मार्ग डूब गया था बल्कि कई मजरों के निकट तक बाढ़ का पानी पहुंच गया था। अराजी देवारा संपर्क मार्ग पर तो नाव का संचालन करना पड़ा था। इसके अलावा कम्हरिया स्थित धर्मशाला की सीढि़यां भी डूब गई थीं।
विज्ञापन
ग्रामीणों का मानना है कि यदि यही हाल रहा तो फिर से अराजी देवारा संपर्क मार्ग बाढ़ के पानी से डूब जाएगा। इसके अलावा निकटवर्ती मजरे तक पानी पहुंचने की आशंका है। इस बीच खबर है कि माझा कम्हरिया में रविवार को लगभग दो बीघा खेत कटान के चलते नदी में समा गया।
उधर एसडीएम आलापुर सदानंद सरोज ने कहा कि जलस्तर पर लगातार पैनी निगाह रखी जा रही है। ग्रामीणों को परेशान होने की जरूरत नहीं है। माझा कम्हरिया व दर्शन नगर में स्थित स्वास्थ्य शिविर को सक्रिय कर दिया गया है। चिकित्सकों की टीम लगातार लोगों के स्वास्थ्य की जांच कर रही है। अभी कटान जैसी कोई स्थिति नहीं है।