{"_id":"5707f4974f1c1b7a70c8112a","slug":"sarayu-mahaarti-with-21-thousand-lamps","type":"story","status":"publish","title_hn":"21 हजार दीपों के साथ सरयू की महाआरती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
21 हजार दीपों के साथ सरयू की महाआरती
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
Updated Fri, 08 Apr 2016 11:42 PM IST
विज्ञापन
टांडा में सरयू तट पर महाआरती का शुभारंभ करते अतिथि।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चैत्र नवरात्र प्रतिपदा एवं भारतीय नववर्ष के स्वागत में सरयू नदी की 21 हजार 511 दीपों से महाआरती की गई। श्रद्घालुओं ने दुग्धाभिषेक के साथ ही विधि विधान से पूजन किया। इस दौरान सभी से नदियों की शुद्घता, पवित्रता व स्वच्छता बनाए रखने का आहवान किया गया।
विज्ञापन
नव संवत्सर स्वागत समारोह समिति की ओर से आयोजित कार्यक्रम में प्रसिद्घ श्री हनुमानगढ़ी मंदिर के निकट सरयू नदी की पवित्र जलधारा में भव्य मंच बनाया गया। शुक्रवार की शाम पंडित राकेश कुमार मिश्र ने यजमान दंपती आनंद अग्रवाल, दिनेश नारायण सिंह, राजेश साहू, राकेश अग्रवाल आदि को संकल्प कराकर वैदिक मंत्रोच्चार से मां सरयू का पूजन एवं दुग्धाभिषेक कराया।
विज्ञापन
मंगला चरण और वैदिक मंत्रोच्चार की ध्वनि से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। नगर सहित आसपास के गांवों से आए श्रद्घालुओं ने गोधूलि बेला में हजारों दीपों की रोशनी से उत्पन्न आलौकिक वातावरण में महाआरती की।
विज्ञापन