फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Sarayu came close to the red mark

लाल निशान के करीब पहुंची सरयू

Sun, 10 Jul 2016 11:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर Updated Sun, 10 Jul 2016 11:47 PM IST
विज्ञापन
Sarayu came close to the red mark
अंबेडकरनगर के टांडा में खतरे का लाल निशान छूने को बेताब सरयू नदी का पानी। - फोटो : अमर उजाला

कई दिनों के उतार-चढ़ाव के बीच सरयू नदी का जलस्तर एक बार फिर उफान पर है। नदी का पानी पिछले पांच दिनों के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया है। खतरे के लाल निशान 92.73 मीटर से मात्र 71 सेमी नीचे है। इससे माझा क्षेत्र तथा निकटवर्ती गांवों में रहने वाले 10 हजार से अधिक ग्रामीणों में खौफ का माहौल है।

विज्ञापन


इस बीच प्रशासन ने तहसील स्तरीय सभी कर्मचारियों को सतर्क कर दिया है। सरयू नदी के जलस्तर में कई दिनों से उतार-चढ़ाव का दौर चला आ रहा था। नदी का पानी अभी खतरे के लाल निशान तक तो नहीं पहुंचा लेकिन उफान का दौर कई दिनों से बना हुआ है।
विज्ञापन


दो दिन से नदी के पानी में गिरावट व ठहराव का दौर दर्ज हो रहा था लेकिन इस बीच शनिवार रात से एक बार फिर नदी का पानी उफान की ओर है। नतीजतन सरयू का पानी खतरे के लाल निशान को पार करने कओ आतुर है। जलस्तर गुरुवार शाम चार बजे 92.01 मीटर पर था तो वहीं शुक्रवार सुबह 91.95 मीटर पर पहुंच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


शाम होते-होते पानी घटकर 91.55 मीटर तक आ गया। हालांकि इसके बाद एक बार फिर से नदी के जलस्तर में वृद्धि का दौर शुरू हुआ। शनिवार शाम को नदी का पानी 91.82 मीटर तक पहुंच गया था। रविवार की शाम चार बजे जलस्तर नापा गया तो वह बढ़कर 92.02 मीटर तक पहुंच गया था। गौरतलब है कि खतरे का निशान 92.73 मीटर पर है।

ऐसे में नदी का पानी खतरे के निशान से सिर्फ 71 सेमी नीचे है। इसे देखते हुए ही माझा क्षेत्र के ग्रामीणों की चिंता बढ़ गई है। गांव के काफी नजदीक तक पानी पहुंच जाने से पशुओं के चारे आदि का संकट खड़ा होने लगा है। ग्रामीणों ने बताया कि सबसे ज्यादा मुश्किल पशुओं के लिए ही हो रही है।


उन्हें चारे की व्यवस्था के लिए भी नदी पार करना पड़ रहा है। यदि नदी का पानी 20-25 सेमी और ऊपर बढ़ गया तो किसी भी वक्त वह उनके घरों तक पहुंच सकता है। ऐसे में माझा क्षेत्र के लगभग दो हजार ग्रामीणों ने अपने-अपने सामान व संसाधनों की सुरक्षा के उपाय करना शुरू कर दिए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed