फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Sanskrit students will study in smart class

Ambedkar Nagar News: स्मार्ट क्लास में पढ़ेंगे संस्कृत के विद्यार्थी

Sat, 22 Feb 2025 12:28 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Sat, 22 Feb 2025 12:28 AM IST
विज्ञापन
Sanskrit students will study in smart class
विद्युतनगर (अंबेडकरनगर)। टांडा के हनुमानगढ़ी में संचालित सनातन धर्म संस्कृत विद्यालय के दिन बहुरने वाले हैं। प्रोजेक्ट अलंकार के तहत 23 लाख 62 हजार रुपये बजट से इसका निर्माण शुरू हो गया है।
विज्ञापन

वर्ष 1977 में महान संत बाबा गुरु दयाल दास ने इस विद्यालय की नींव रखी। कक्षा छह से 12 तक यहां शिक्षा दी जाने लगी। संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय से 1980 में इसे मान्यता मिली। वर्ष 2000 में उत्तर प्रदेश माध्यमिक संस्कृत शिक्षा परिषद से मान्यता मिली। विद्यालय का भवन बन जाने पर नए शिक्षा सत्र में संस्कृत के प्रति बच्चों का रुझान बढ़ेगा। दरअसल यह विद्यालय पिछले 11 वर्षों में जीर्णशीर्ण अवस्था में है। निर्माण पूरा होने के बाद संस्कृत विद्यालय में पठन-पाठन में बेहतर माहौल देने के लिए स्मार्ट क्लास की व्यवस्था, विद्यालयों में बेहतर पेयजल, बहुउद्देश्यीय हाॅल व कक्ष, अच्छे शौचालय, खेल मैदान, चहारदीवारी आदि तैयार किए जाने हैं।
विज्ञापन


जिला विद्यालय निरीक्षक गिरीश कुमार सिंह ने बताया कि टांडा में स्थित सनातन धर्म संस्कृत विद्यालय का चयन प्रोजेक्ट अलंकार योजना के तहत कायाकल्प के लिए हुआ है। इसी योजना के धन से स्कूल का निर्माण चल रहा है। गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। कोई गड़बड़ी मिलती है तो सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed