फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Sanjay was murdered due to illicit relationship with his wife

पत्नी से अवैध संबंध के चलते की गई थी संजय की हत्या

Sat, 27 Nov 2021 12:27 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 27 Nov 2021 12:27 AM IST
विज्ञापन
Sanjay was murdered due to illicit relationship with his wife
अंबेडकरनगर। अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र के नासिरपुर बरवां गांव निवासी संजय हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। इस मामले में टांडा कोतवाली पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। एसपी ने घटना का खुलासा करते हुए बताया कि पत्नी से अवैध संबंध होने की वजह से ही आरोपी ने दोस्तों के साथ मिलकर हत्याकांड की साजिश रची। पुलिस टीम ने आरोपियों की निशानदेही पर अधजली रस्सी, कोट, पैनकार्ड व तीन मोबाइल आदि बरामद किए हैं। पूछताछ के बाद दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

एसपी आलोक प्रियदर्शी ने बताया कि बीती एक नवंबर की रात टांडा कोतवाली क्षेत्र में हाईवे पर पुंथर के पास एक युवक का शव मिला था। बाद में उसकी पहचान नासिरपुर बरवां निवासी संजय वर्मा के रूप में हुई। मृतक के पिता विजयबहादुर ने टांडा कोतवाली में हत्या की धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया था। आरोप लगाया था कि सम्मनपुर थाना क्षेत्र के बलुआ बहादुरपुर निवासी प्रवीण वर्मा समेत अन्य ने मिलकर उसके पुत्र की हत्या कर दी। घटना को सड़क हादसे का रूप देने के लिए हाईवे पर शव को फेंक दिया गया। टांडा कोतवाली पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर छानबीन शुरू की।
विज्ञापन

घटना के त्वरित खुलासे के लिए टांडा कोतवाली पुलिस को दिशा निर्देश दिया गया था। इस बीच कोतवाल बृजेंद्र शर्मा ने मुखबिर की सूचना पर छापा मारकर घटना में संलिप्त अभियुक्त प्रवीण कुमार पटेल व उसके साथी अजीत वर्मा को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में पता चला कि आरोपी ने पत्नी के साथ अवैध संबंध होने की आशंका के चलते ही संजय वर्मा हत्याकांड को अंजाम दिया था। अभियुक्तों की निशानदेही पर पुलिस टीम ने अधजला कोट, नायलॉन की रस्सी, अधजला पैनकार्ड, तीन मोबाइल आदि बरामद कर लिए हैं। पूछताछ के बाद आरोपियों को जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed