फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Sanitation workers furious over indecency with partner, staged a sit-in

साथी से अभद्रता पर भड़के सफाई कर्मचारी, दिया धरना

Sun, 21 Nov 2021 12:06 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 21 Nov 2021 12:06 AM IST
विज्ञापन
Sanitation workers furious over indecency with partner, staged a sit-in
अंबेडकरनगर के निर्वाचन कार्यालय पर साथी के साथ हुई अभद्रता को लेकर धरने पर बैठे सफाई कर्मी ( - फोटो : AMBEDKAR NAGAR
अंबेडकरनगर। साथी सफाई कर्मचारी के साथ एक पंचायत प्रतिनिधि द्वारा अभद्रता किए जाने व जान से मारने की धमकी दिए जाने के विरोध में शनिवार को सफाई कर्मियों ने निर्वाचन कार्यालय के समक्ष धरना प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारी कर्मी आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई किए जाने की मांग कर रहे थे। चेतावनी दी गई कि यदि 48 घंटे के अंदर उनकी मांगों का निस्तारण नहीं हुआ तो कार्य का बहिष्कार शुरू कर अनिश्चितकालीन धरना दिया जाएगा।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश पंचायतीराज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ के तत्वावधान में एकजुट सफाई कर्मियों के विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व अध्यक्ष शिवकुमार मौर्या ने किया। बताया कि साथी सफाई कर्मी नंदकुमार की तैनाती धवरुआ ग्राम पंचायत में है लेकिन लंबे समय से उससे जिला निर्वाचन कार्यालय में कार्य करवाया जा रहा है। शुक्रवार को संबंधित गांव के प्रधान ने फोन कर गांव की साफ सफाई के लिए कहा। जब उन्हें बताया गया कि उसकी ड्यूटी जिला निर्वाचन कार्यालय में लगी है तो विपक्षी ने अभद्रता करते हुए जान से मारने तक की धमकी दी। इसकी शिकायत अफसरों से करने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई है। इससे संबंधित सफाईकर्मी दहशत में है।
विज्ञापन

रामअजोर पंकज, नंदकुमार, राजेश कुमार, राजकुमार, अरविंद, मिट्ठूलाल, रामउजागिर, प्रदीप कुमार ने कहा कि इस प्रकार की उपेक्षा कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। एकजुट सफाई कर्मियों ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है। दूसरी तरफ ग्राम प्रधान अनिल कुमार सैनी ने कहा कि मेरे द्वारा सिर्फ ड्यूटी को लेकर जानकारी चाही गई थी। अभद्रता करने के जो आरोप लगाए जा रहे हैं वह मनगढ़ंत हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed