फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   SAMAJWAADI PARTY PROTEST

सपा कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन कर कानून व्यवस्था पर सरकार को घेरा

Fri, 09 Aug 2019 10:15 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 09 Aug 2019 10:15 PM IST
विज्ञापन
SAMAJWAADI PARTY PROTEST
अंबेडकरनगर कलेक्ट्रेट के निकट समाजवादी पाटी द्वारा आयोजित धरने को संबोधित करते पार्टी के पदाधि? - फोटो : AMBEDKAR NAGAR
अंबेडकरनगर। सपा कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट के निकट प्रदर्शन किया। राष्ट्रीय आह्वान पर क्रांति दिवस मनाते हुए सपा नेताओं ने प्रदेश सरकार पर भ्रष्टाचार को बढ़ावा देने का आरोप लगाया। कहा गया कि प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह बेपटरी हो चुकी है।
विज्ञापन

रायबरेली में उन्नाव कांड की पीड़िता के साथ हुए हादसे की निंदा करते हुए कहा गया कि आरोपी विधायक को प्रदेश के बाहर दूसरे राज्य की जेल में भेजा जाए। प्रदेश में बढ़ते अपराध के चलते आमजन खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। प्रदेश सरकार पर द्वेष भावना से काम करने का आरोप लगाते हुए कहा कि जिस प्रकार से जौहर विश्वविद्यालय पर कार्रवाई की जा रही है और सांसद आजम खां पर फर्जी ढंग से केस दर्ज कराया जा रहा है, वह अत्यंत निंदनीय है।
विज्ञापन

राष्ट्रीय आह्वान पर शुक्रवार को बड़ी संख्या में सपा कार्यकर्ता कलेक्ट्रेट के निकट एकत्र हुए। नेतृत्व कर रहे पूर्व कैबिनेट मंत्री राममूर्ति वर्मा ने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह बेपटरी हो गई है। कहा कि जेलों में रहकर अपराध पर अपराध किए जा रहा है। प्रदेश सरकार पर विधायक सेंगर को बचाने का आरोप लगाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्व सांसद शंखलाल मांझी व पूर्व विधायक जयशंकर पांडेय ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वेष की भावना से कार्य कर रही है। जिस प्रकार से जौहर विश्वविद्यालय पर कार्रवाई की जा रही है और सपा सांसद आजम खां पर फर्जी ढंग से केस दर्ज किया जा रहा है, वह अत्यंत निंदनीय है। इस पर अंकुश लगाए जाने की जरूरत है। आजम खां पर दर्ज केस को तत्काल वापस लिया जाए।
वक्ताओं ने कहा कि खाद, बीज व कीटनाशक दवाओं के साथ साथ बिजली दर में वृद्धि के चलते किसान आत्महत्या करने को मजबूर हो रहे हैं। बड़ी संख्या में नौजवान व मजदूर बेरोजगार हैं। उनकी सुध लेने वाला कोई नहीं है। गन्ना किसानों का बकाया भुगतान अब तक नहीं हो सका है। कान्हा गौ आश्रयस्थल की राशि का बंदरबांट किया जा रहा है, जिससे बड़ी संख्या में गाय की मौत हो रही है।

चेतावनी दी गई कि यदि सपा कार्यकर्ताओं के साथ उत्पीड़न पर रोक नहीं लगी, तो सपा कार्यकर्ता सड़क पर उतरने को मजबूर होंगे। इस दौरान विशाल वर्मा, पूर्व विधायक भीमप्रसाद सोनकर, मलखान सिंह, सुभाष रॉय, जंगबहादुर यादव, उत्तम चौधरी, विधानचंद्र चौधरी, रणविजय सिंह, विद्यासिंह भारती, अंकुर मांझी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed