फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Samadhan divas

थाना समाधान दिवस पर शिकायतें आईं 132, निपटीं सिर्फ 20

Sat, 10 Oct 2020 11:27 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 10 Oct 2020 11:27 PM IST
विज्ञापन
Samadhan divas
फोटो 9, अंबेडकरनगरनगर के अकबरपुर कोतवाली में पीड़ितों की फरियाद सुनते डीएम व एसपी। - फोटो : AMBEDKAR NAGAR
अंबेडकरनगर। जिले के सभी थानों में शनिवार को थाना समाधान दिवस का आयोजन हुआ। 132 फरियादियों ने शिकायतें दर्ज कराईं। 20 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण हो गया। अकबरपुर कोतवाली में थाना समाधान दिवस की अध्यक्षता डीएम राकेश कुमार मिश्र व एसपी आलोक प्रियदर्शी ने की। इस दौरान लोगों से अपील की गई कि त्योहार कोराना गाइड लाइन का पालन करते हुए ही मनाएं
विज्ञापन

जिलाधिकारी राकेश कुमार मिश्र ने कहा कि गंगा जमुनी तहजीब के लिए इस जिले को जाना जाता है। ऐसे में आने वाले दिनों में नवरात्र, दुर्गा पूजा पर्व, दीपावली व बारावफात पर्व को शासन द्वारा जारी गाइड लाइन के अनुसार ही मनाएं। यदि किसी ने उल्लंघन करने की कोशिश की तो कार्रवाई की जाएगी। एसपी आलोक प्रियदर्शी ने कहा कि सभी मिल-जुलकर पर्व मनाएं। लोगों से आह्वान किया गया कि कहीं कोई संदिग्ध नजर आए तो इसकी जानकारी तत्काल जिम्मेदार अधिकारियों को दें। चेतावनी देते हुए कहा कि यदि किसी ने पर्व में गड़बड़ी करने की कोशिश की तो सख्ती से निपटा जाएगा। इस बीच अकबरपुर कोतवाली में 22 मामले आए। एक का भी निस्तारण नहीं हुआ।
विज्ञापन

इसके अलावा बेवाना थाने में तीन शिकायतें दर्ज हुईं। मात्र नौ का निस्तारण हुआ। सम्मनपुर में नौ शिकायतें आईं, चार का मौके पर निस्तारण हुआ। बसखारी में चार मामलों के सापेक्ष दो का निस्तारण हुआ। टांडा कोतवाली में नौ मामले आए। एक का भी निस्तारण नहीं हुआ। अलीगंज में छह फरियादियों ने शिकायत दर्ज कराई। चार का मौके पर निस्तारण हो गया। इब्राहिमपुर में पांच शिकायतें दर्ज हुईं। एक का भी निस्तारण नहीं हुआ। हंसवर में दो मामले आए। एक का भी निस्तारण नहीं हुआ। जलालपुर कोतवाली में चार मामले आए। दोनों का मौके पर निस्तारण हो गया। जैतपुर थाने में 10 मामले दर्ज कराए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक का निस्तारण मौके पर हुआ। मालीपुर में 12 मामले आए, लेकिन एक का भी निस्तारण नहीं हुआ। आलापुर में दो मामले आए। एक का मौके पर निस्तारण हुआ। जहांगीरगंज में सात शिकायतें आईं। किसी का निस्तारण नहीं हुआ। राजेसुल्तानपुर में चार मामले आए। सभी को निस्तारण मौके पर हो गया। भीटी में 12 मामले आए। एक का मौके पर निस्तारण हुआ। अहिरौली में 12 मामले दर्ज हुए। किसी का भी निस्तारण मौके पर नहीं हुआ। महरुआ थाने में 11 मामले आए। किसी का भी निस्तारण नहीं हुआ। इस प्रकार 132 मामले आए। 20 का मौके पर निस्तारण हुआ। 112 मामले लंबित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed