{"_id":"66f988b5b50ee51bda04412f","slug":"salon-operator-dies-due-to-electric-shock-ambedkar-nagar-news-c-91-1-slko1002-122030-2024-09-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: करंट की चपेट में आने से सैलून संचालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: करंट की चपेट में आने से सैलून संचालक की मौत
Sun, 29 Sep 2024 10:34 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
Updated Sun, 29 Sep 2024 10:34 PM IST
विज्ञापन
आलापुर (अंबेडकरनगर)। बिजली बोर्ड में पंखे का प्लग लगाते समय सैलून संचालक करंट की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गया। उसे रामनगर पीएचसी में भर्ती कराया गया। वहां जांच के बाद चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
आलापुर के लाडिलापुर निवासी प्रेमचंद शर्मा (42) ने गांव के बाहर चौराहे पर सैलून खोल रखा था। बताया जाता है कि शनिवार रात करीब नौ बजे वह दुकान में लगे बिजली बोर्ड में पंखे का प्लग लगा रहा था। इसी दौरान तार में शॉर्ट सर्किट हो गया। इससे प्रेमचंद करंट की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गया। मौके पर पहुंचे आसपास के लोगों ने उसे किसी तरह से तार से अलग किया। इसके बाद उसे रामनगर पीएचसी ले गए। वहां चिकित्सक ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में रोना पीटना मच गया। दिवंगत के एक पुत्र शिवम व दो पुत्रियां दिव्या व दीक्षा हैं। पिता की मौत से जहां बच्चों का रो रोकर बुरा हाल है, वहीं पत्नी रीता देवी बार-बार बेहोश जा रही थीं।