{"_id":"68b9e4e7d98b63ebfa00ed09","slug":"salesmen-themselves-are-breaking-the-rules-27-people-got-challan-for-coming-to-fill-petrol-without-helmet-ambedkar-nagar-news-c-91-1-abn1007-141423-2025-09-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: सेल्समैन ही तोड़ रहे नियम, बिना हेलमेट पेट्रोल डलवाने पहुंचे 27 का चालान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: सेल्समैन ही तोड़ रहे नियम, बिना हेलमेट पेट्रोल डलवाने पहुंचे 27 का चालान
Fri, 05 Sep 2025 12:43 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
Updated Fri, 05 Sep 2025 12:43 AM IST
विज्ञापन
बेवाना पेट्रोल पंप का निरीक्षण करते अधिकारी।
अंबेडकरनगर। जिले में नो हेलमेट, नो फ्यूल नियम के सख्त आदेश के बावजूद बाइक सवार लापरवाही छोड़ने को तैयार नहीं हैं। जिला प्रशासन की ओर से लगातार पेट्रोल पंपों पर निरीक्षण किया जा रहा है, इसके बावजूद कई पेट्रोल पंपों पर बृहस्पतिवार को नियमों का खुला उल्लंघन देखने को मिला।
बिना हेलमेट पहुंचे 27 बाइक चालकों का चालान किया गया, लेकिन नियमों के पालन को लेकर पेट्रोल पंप सेल्समैनों की भूमिका अब भी सवालों के घेरे में है, क्योंकि यहां तैनात सेल्समैन ही चोरी-छिपे बिना हेलमेट के वाहन चालकों के वाहनों में फ्यूल डाल रहे हैं। अभी तक किसी भी पंप संचालक के खिलाफ कार्रवाई नहीं की गई है।
फोटो-12:
दूसरे का हेलमेट लेकर डलवाया पेट्रोल
अकबरपुर स्थित सरजू फिलिंग स्टेशन पर सुबह 11:37 बजे बिना हेलमेट पहुंचे बाइक सवारों को नियमों की जानकारी तो दी गई, लेकिन उन्हें वापस लौटाने के बजाय यह तरीका सुझाया गया कि किसी दूसरे का हेलमेट पहन कर पेट्रोल भरवा लो। इसके बाद वहां खड़े युवाओं ने एक-दूसरे का हेलमेट पहनकर पेट्रोल डलवाया और निकल गए।
विज्ञापन
फोटो-13:
बाइक चालकों पर कार्रवाई
अकबरपुर से दोस्तपुर रोड होते हुए बेवाना तक के सभी प्रमुख पेट्रोल पंपों पर बृहस्पतिवार को सीओ सिटी नीतीश कुमार, एआरटीओ सतेंद्र कुमार, जिला पूर्ति अधिकारी शिवाकांत पांडेय व टीएसआई जेबी यादव ने निरीक्षण अभियान चलाया। इस दौरान नियम तोड़ते पाए गए 27 बाइक चालकों का मौके पर चालान किया गया।
फोटो-14:
जलालपुर में दिखा नियम का असर
रमा फिलिंग स्टेशन, सुरहुरपुर रोड, जलालपुर में नो हेलमेट, नो फ्यूल नियम का कड़ाई से पालन हुआ। यहां बिना हेलमेट आए बाइक चालकों को साफ तौर पर पेट्रोल देने से मना कर दिया गया। इतना ही नहीं, हेलमेट उधार लेकर पेट्रोल लेने की कोशिश कर रहे लोगों को भी पंप कर्मियों ने टोकते हुए पेट्रोल नहीं दिया।