फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Sale of nomination papers continues, preparation for voting on 12

नामांकन पत्रों की बिक्री जारी, 12 को मतदान की तैयारी

Fri, 04 Jun 2021 11:28 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 04 Jun 2021 11:28 PM IST
विज्ञापन
Sale of nomination papers continues, preparation for voting on 12
अंबेडकरनगर। जिले के 382 ग्राम पंचायतों के 4109 ग्राम पंचायत सदस्य के लिए 12 जून को होने वाले मतदान के लिए सभी विकास खंड कार्यालयों में नामांकन पत्रों की बिक्री का सिलसिला शुक्रवार को भी जारी रहा। हालांकि शुक्रवार को ज्यादातर विकास खंड कार्यालयों पर सन्नाटा ही पसरा नजर आया।
विज्ञापन

जिले के 902 ग्राम पंचायतों की तुलना में 520 ग्राम पंचायतों में ही कोरम पूरा होने के चलते संबंधित ग्राम पंचायतों के ग्राम प्रधानों ने शपथ ग्रहण किया था। 382 ग्राम पंचायतों में दो तिहाई ग्राम पंचायत सदस्य के न चुने जाने के चलते संबंधित ग्राम पंचायत के प्रतिनिधियों द्वारा शपथ नहीं ली जा सकी थी। इन ग्राम पंचायतों में 4109 ग्राम पंचायत सदस्य के पद रिक्त हैं। जिसके लिए 12 जून को मतदान होना है।
विज्ञापन

इसके लिए गुरुवार से ही सभी नौ विकास खंड कार्यालयों पर नामांकन पत्रों की बिक्री शुरू हो गई थी। शुक्रवार को भी नामांकन पत्रों की बिक्री जारी रही, लेकिन ज्यादातर विकास खंड कार्यालयों में आमतौर पर सन्नाटा ही पसरा रहा। उधर डीपीआरओ दुर्गाप्रसाद तिवारी ने बताया कि नामांकन पत्रों की बिक्री का कार्य लगातार जारी है। छह जून को नामांकन होगा। उसी दिन नामांकन पत्रों की जांच होगी। सात जून को नाम वापसी के साथ ही अपराह्न तीन बजे के बाद चुनाव चिन्ह आवंटित किया जाएगा। यदि आवश्यकता हुई, तो 12 जून को मतदान होगा। 14 जून को मतगणना की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed