फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Salary of two stopped on absence from wheat purchasing center

गेहूं क्रय केंद्र से गैरहाजिरी पर दो का वेतन रोका

Fri, 22 Apr 2022 11:36 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 22 Apr 2022 11:36 PM IST
विज्ञापन
Salary of two stopped on absence from wheat purchasing center
अंबेडकरनगर। नवीन सब्जी मंडी सिझौली में गेहूं खरीद के लिए स्थापित क्रय केंद्रों पर शुक्रवार को एडीएम ने बड़ी लापरवाही पकड़ी। तमाम निर्देश के बावजूद दो क्रय केंद्र प्रभारी नदारद मिले। इस पर एडीएम ने दोनों का एक-एक दिन का वेतन रोकने व दो दिन के अंदर स्पष्टीकरण देने का निर्देश दिया। कहा कि यदि स्पष्टीकरण संतोषजनक न मिला तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

एडीएम अशोक कुमार कनौजिया शुक्रवार को गेहूं क्रय केंद्रों के औचक निरीक्षण पर निकले। नवीन सब्जी मंडी सिझौली में संचालित खाद्य विभाग के क्रय केंद्र पर केंद्र प्रभारी अवधेश वर्मा अनुपस्थित मिले। वहां खरीद का काम ठप था। वहां मौजूद किसानों ने इसकी शिकायत भी दर्ज करायी। इस पर एडीएम ने केंद्र प्रभारी का एक दिन का वेतन अग्रिम आदेश तक रोकते हुए दो दिन के अंदर स्पष्टीकरण देने का निर्देश दिया। कहा कि संतोषजनक स्पष्टीकरण न होने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

इसके बाद एडीएम ने वहीं पर संचालित खाद्य विभाग के दूसरे क्रय केंद्र का निरीक्षण किया। वहां भी क्रय केंद्र प्रभारी अनुपस्थित रहे। खरीद कार्य भी ठप था। वहां भी एडीएम ने क्रय केंद्र प्रभारी अनिल कुमार गुप्त का एक दिन का वेतन रोकने व जल्द स्पष्टीकरण देने का निर्देश दिया। एक अन्य क्रय केंद्र के निरीक्षण में क्रय केंद्र प्रभारी राहुल कुमार उपस्थित मिले। वहां अब तक कुल 13 किसानों का 450 क्विंटल गेहूं खरीदा गया था। किसान विजय नारायण त्रिपाठी निवासी अब्दुल्लापुर के गेहूं की खरीद हो रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाद में एडीएम ने मंडी परिसर में संचालित पीसीएफ के क्रय केंद्र का निरीक्षण किया। वहां पर सचिव संजय कुमार व केंद्र प्रभारी उपस्थित मिले। किसान राम बहाल के गेहूं की खरीद हो रही थी। अब तक वहां 122 क्विंटल गेहूं की खरीद हो चुकी है। निरीक्षण के दौरान एडीएम ने खरीदे गए गेहूं के बोरे की तौल कराई तो बड़ी गड़बड़ी सामने आयी।

तौल कर रखे गए पांच बोरी गेहूं की फिर से तौल करायी तो सभी बोरियों का वजन अलग-अलग निकला। एक बोरे में 50 किलो 250 ग्राम, दूसरे में 50 किलो 300 ग्राम, तीसरे में 50 किलो 400 ग्राम व पांचवें बोरे में 50 किलो 500 ग्राम गेहूं निकला। इस पर उन्होंने क्रय केंद्र प्रभारी को फटकार लगायी। कहा कि बोरे सहित कुल वजन 50 किलो 250 ग्राम से अधिक नहीं होना चाहिए। यदि दोबारा इस तरह की लापरवाही मिली तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed