फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Salary of three engineers stopped for negligence in Jal Jeevan Mission

Ambedkar Nagar News: जल जीवन मिशन में लापरवाही बरतने पर तीन इंजीनियरों का रोका वेतन

Fri, 27 Jun 2025 10:39 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 27 Jun 2025 10:39 PM IST
विज्ञापन
Salary of three engineers stopped for negligence in Jal Jeevan Mission
अंबेडकरनगर। ग्रामीणों के शुद्ध पेयजल मुहैया कराने के लिए ग्रामीण क्षेत्रों में जल जीवन मिशन के तहत हर घर जल योजना की डीएम अनुपम शुक्ला ने कलेक्ट्रेट सभागार में समीक्षा की। इस दौरान प्रधानों के फीडबैक के आधार पर लापरवाही बरतने वाले तीन अवर अभियंताओं का वेतन रोक दिया।
विज्ञापन

डीएम ने बैठक में प्रधानों को बुलाकर फीडबैक लिया। प्रधानों ने अपनी-अपनी ग्राम पंचायत में जल जीवन मिशन में हुए कार्यों में कमियां व रोस्टर के अनुसार जलापूर्ति न होने, मार्गों के रेस्टोरेशन में खामियां, पाइपलाइन में लीकेज आदि की समस्या से अवगत कराया। डीएम ने अपेक्षित ढंग से मॉनिटरिंग न करने तथा कमियों को समय से दूर न करवाने पर जल जीवन मिशन के जूनियर इंजीनियर टांडा, अकबरपुर व जहांगीरगंज का वेतन रोकने का निर्देश दिया। डीएम ने कहा कि सभी जूनियर इंजीनियर अपने-अपने क्षेत्र से संबंधित कम से कम चार से पांच ग्रामों का भ्रमण कर वहां के ग्राम प्रधान एवं ग्रामीणों से वार्ता कर फीडबैक प्राप्त करें।
विज्ञापन

कहा जल जीवन मिशन से संबंधित कमियों को संबंधित कार्यदायी संस्था के माध्यम से गुणवत्तापूर्ण ढंग से ठीक कराएं। जिन ग्राम पंचायत में ओवरहेडटैंक से जलापूर्ति हो रही है, वहां पर निर्धारित प्रेशर से प्रत्येक घर तक जलापूर्ति कराई जाए। कार्य गुणवत्तापरक ढंग से पूर्ण होने का प्रमाणपत्र संबंधित कार्यदायी संस्थाओं से प्राप्त करें। सीडीओ आनंद कुमार शुक्ला, पीडी डीआरडीए अनिल सिंह, अधिशासी अभियंता जल निगम कमला शंकर समेत विभिन्न कार्यदायी संस्थाओं के प्रभारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed