{"_id":"641c9a818e1b8209080230b4","slug":"salary-of-chc-in-charge-and-bpm-stopped-ambedkar-nagar-news-c-13-1-144074-2023-03-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: सीएचसी प्रभारी व बीपीएम का वेतन रोका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: सीएचसी प्रभारी व बीपीएम का वेतन रोका
Thu, 23 Mar 2023 11:59 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
Updated Thu, 23 Mar 2023 11:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबेडकरनगर। नियमित टीकाकरण अभियान में लापरवाही बरतना भियांव सीएचसी प्रभारी व ब्लॉक प्रोग्राम मैनेजर को भारी पड़ गया। सीएमओ ने इन दोनों का मार्च का वेतन रोक दिया है। इसके अलावा बिना किसी सूचना के अनुपस्थित चल रही एएनएम के वेतन भुगतान किए जाने पर सीएमओ ने भीटी सीएचसी अधीक्षक से स्पष्टीकरण मांगा है। कहा गया कि यदि सप्ताह भर में समुचित जवाब न दिया गया तो कार्रवाई होगी।
13 मार्च से पांच वर्ष तक के बच्चों का विशेष अभियान के तहत नियमित टीकाकरण चल रहा है। गत दिवस जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. रामानंद सिद्धार्थ ने पीएचसी व सीएचसी का निरीक्षण किया था। इसमें भियांव व भीटी विकास खंड की प्रगति रिपोर्ट काफी खराब मिली थी।
भियांव में 63 प्रतिशत बच्चों को टीका ही नहीं लग सका था जबकि 37 प्रतिशत बच्चे ऐसे हैं जिनको सभी टीके नहीं लगे हैं। इसमें सीएचसी प्रभारी व ब्लॉक प्रोग्राम मैनेजर की लापरवाही सामने आई। इससे प्रदेश में भी जिले की छवि खराब हुई।
विज्ञापन
भीटी सीएचसी के निरीक्षण में पाया गया कि एएनएम आरती राय लंबे समय से टीकाकरण कार्यक्रम में शामिल नहीं हो रही हैं। जांच में पता चला कि वह इन दिनों गंभीर बीमारी से पीड़ित हैं। इसकी कोई लिखित सूचना नहीं दी गई है, मेडिकल अवकाश भी नहीं लिया गया है।
इसके बावजूद प्रतिमाह उनके वेतन का भुगतान हो रहा है। इसमें सीएचसी प्रभारी की लापरवाही सामने आई। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी ने अपनी रिपोर्ट सीएमओ को सौंपी।
सीएमओ डॉ. श्रीकांत शर्मा ने भियांव सीएचसी प्रभारी व ब्लॉक प्रोग्राम मैनेजर का मार्च का वेतन रोकने का निर्देश दिया है जबकि भीटी सीएचसी प्रभारी को नोटिस जारी कर जवाब तलब किया है।