फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Salaries of two including CHC in-charge stopped after dirt was found

Ambedkar Nagar News: गंदगी मिलने पर सीएचसी प्रभारी समेत दो का वेतन रोका

Wed, 25 Sep 2024 11:44 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Wed, 25 Sep 2024 11:44 PM IST
विज्ञापन
Salaries of two including CHC in-charge stopped after dirt was found
बसखारी सीएचसी के निरीक्षण के दौरान मरीजों से बात करते सीएमओ।
अंबेडकरनगर। सीएमओ डॉ. राजकुमार के निरीक्षण में बुधवार को सीएचसी बसखारी में चहुंओर गंदगी का अंबार मिला। जिम्मेदारों को कड़ी फटकार लगाने के साथ ही सीएचसी प्रभारी व ब्लॉक कार्यक्रम प्रबंधक का सितंबर माह का वेतन रोकने का निर्देश दिया। निरीक्षण में ब्लॉक लेखा प्रबंधक अनुपस्थित मिले। इस पर इनका एक दिन का वेतन काट दिया।
विज्ञापन

मौजूदा समय में स्वच्छता ही सेवा अभियान चल रहा है। इसे देखते हुए सभी सीएचसी व पीएचसी के साथ ही स्वास्थ्य केंद्रों में बेहतर सफाई के निर्देश जिम्मेदारों को दिए गए हैं। इसके बाद भी सीएचसी बसखारी में सफाई को लेकर जिम्मेदार तनिक भी गंभीर नहीं हैं।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. राजकुमार बुधवार सुबह सीएचसी बसखारी के निरीक्षण पर पहुंचे। इस दौरान मुख्य गेट से लेकर परिसर व मुख्य भवन के अंदर जगह-जगह गंदगी मिली। इस पर नाराज सीएमओ ने सीएचसी प्रभारी डॉ. भास्कर व ब्लॉक कार्यक्रम प्रबंधक नूरुद्दीन का सितंबर का वेतन रोकने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उपस्थिति रजिस्टर के अवलोकन में ब्लॉक लेखा प्रबंधक दिनेश कुमार अनुपस्थित मिले। इस पर स्पष्टीकरण मांगते हुए एक दिन का वेतन काटने का निर्देश दिया। दवाओं के बेहतर रखरखाव के साथ ही मरीजों का सुचारु रूप से इलाज सुनिश्चित करने का निर्देश देते हुए कहा कि इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed