{"_id":"67b4c7eafb90741a790dffb5","slug":"salaries-of-three-anms-stopped-due-to-negligence-in-vaccination-ambedkar-nagar-news-c-91-1-abn1008-129745-2025-02-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: टीकाकरण में लापरवाही पर तीन एएनएम का रोका वेतन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: टीकाकरण में लापरवाही पर तीन एएनएम का रोका वेतन
Tue, 18 Feb 2025 11:18 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
Updated Tue, 18 Feb 2025 11:18 PM IST
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। टीकरकरण में लापरवाही बरतने पर सीएमओ ने तीन एएनएम का वेतन रोककर स्पष्टीकरण मांगा है। साथ ही चेतावनी दी है कि काम में सुधार नहीं हुआ तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
सीएमओ डॉ. राजकुमार की अध्यक्षता में मंगलवार को राष्ट्रीय शहरी स्वास्थ्य मिशन से संबंधित चिकित्सक एवं एएनएम की समीक्षा बैठक की गई। बैठक में नियमित टीकाकरण की समीक्षा के दौरान नगरीय क्षेत्र की एएनएम विजयलक्ष्मी पर एक ही स्थान पर बैठकर काम करने की जानकारी हुई। इसी प्रकार एएनएम अनुपमा सिंह के कस्बा पूर्व, पश्चिम, उत्तर व रुसीला कार्यक्षेत्र में टीकाकरण सत्र बढ़ाए गए। जलालपुर एएनएम सुनीता मिश्रा के कार्यक्षेत्र में भी टीकाकरण की उपलब्धि कम पाई गई। इसके लिए सीएमओ ने तीनों एएनएम को नोटिस जारी करते हुए वेतन बाधित करने के निर्देश दिए हैं।
बैठक के दौरान अर्बन हेल्थ समन्वयक सुनील वर्मा ने 19 अलग-अलग स्थानों पर टीकाकरण का माइक्रोप्लान बताया। सीएमओ ने परिवार नियोजन, आयुष्मान कार्ड बनवाने व गैर संचारी रोगों की स्क्रीनिंग करने के निर्देश दिए हैं। बैठक के दौरान जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डाॅ. मार्कंडेय प्रसाद, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डाॅ. सालिकराम पासवान व अन्य मौजूद रहे।