Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Saffron hammer and musical pichkari are attracting people

Ambedkar Nagar News: भगवा हथौड़ा और म्यूजिकल पिचकारी कर रहीं आकर्षित

Wed, 05 Mar 2025 04:17 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 05 Mar 2025 04:17 PM IST
विज्ञापन
Saffron hammer and musical pichkari are attracting people

विज्ञापन
अंबेडकरनगर। होली का त्योहार नजदीक आने के साथ ही बाजार में रंगत बढ़ने लगी है। रंग-गुलाल से लेकर पिचकारी और खान-पान की वस्तुओं से बाजार सजना शुरू हो गए हैं। बच्चों को आकर्षित करने के लिए तरह-तरह की पिचकारियों की दुकान सज गईं हैं। त्योहार में बड़े पैमाने पर खरीदारी की संभावनाओं को लेकर व्यापारियों में भी खासा उत्साह बना हुआ है।

शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों के व्यवसायी अपने प्रतिष्ठानों पर होली को लेकर तैयारियाें में जुट गए हैं। शहर की शहजादपुर बाजार में रंगत दिखने लगी हैं। बच्चों में अभी से ही पिचकारियों को लेकर खासा उत्साह नजर आ रहा है। बाजार में 10 रुपये से लेकर 300 रुपये तक की पिचकारियां उपलब्ध हैं। कई तरह के हर्बल रंग भी दुकानों पर बिकने के लिए पहुंच गए हैं। बच्चों को सबसे ज्यादा म्यूजिकल पिचकारियां भा रही हैं। इसी के साथ मिसाइल, कुल्हाड़ी, बंदूक, वाटर टैंक और भगवा हथौड़ा पिचकारी मार्केट में शोभा बढ़ा रही हैं। दुकानदार हरीलाल का कहना है कि अधिक से अधिक पिचकारियाें का बिक्री हो सके, इसके लिए अलग-अलग वैरायटी की पिचकारियां लाए हैं। दुकान में दो से लेकर 500 रुपये तक के रंग व गुलाल मौजूद हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed