{"_id":"e55a58e2188620aa9180cd69eb0415b4","slug":"sabarmati-express-engine-failure-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"साबरमती एक्सप्रेस का इंजन फेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साबरमती एक्सप्रेस का इंजन फेल
Updated Tue, 22 Sep 2015 10:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्थानीय रेलवे स्टेशन के पास मंगलवार सायं साबरमती एक्सप्रेस का इंजन फेल हो गया। इससे ट्रेन को करीब दो घंटे कटेहरी रेलवे स्टेशन पर रुकना पड़ा। बाद में देर सायं फैजाबाद से दूसरा इंजन आने पर ट्रेन रवाना हो सकी। इस दौरान ट्रेन यात्रियों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा। अन्य ट्रेनों को प्लेटफार्म नंबर दो से गुजारा गया।
विज्ञापन
शाम करीब छह बजे साबरमती एक्सप्रेस अकबरपुर रेलवे स्टेशन से फैजाबाद की तरफ बढ़ी। कटेहरी रेलवे स्टेशन पर पहुंचने के पहले ही अचानक ट्रेन का इंजन फेल हो गया। हालांकि स्पीड अधिक होने के चलते ट्रेन कटेहरी रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 1 तक पहुंच गई।
विज्ञापन
अचानक साबरमती एक्सप्रेस के कटेहरी रेलवे स्टेशन पर खड़ा हो जाने से स्टेशन के कर्मचारी भी सकते में आ गए। बाद में चालक व स्टेशन मास्टर राजनाथ यादव से वार्ता हुई। इस पर चालक ने इंजन में तकनीकी खराबी आने की बात बताई। इसकी सूचना फैजाबाद रेलवे स्टेशन को दी गई।
विज्ञापन
स्टेशन मास्टर ने बताया कि फैजाबाद से दूसरा इंजन आया। इसके बाद ट्रेन आगे बढ़ सकी।