फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Rs three lakhs robbed

दिनदहाड़े तीन लाख रुपये लूटे

Fri, 03 Jul 2015 11:30 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ अंबेडकरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/ अंबेडकरनगर Updated Fri, 03 Jul 2015 11:30 PM IST
विज्ञापन

दिनदहाड़े हुई इस दुस्साहसिक घटना से मौके पर अफरातफरी मच गई। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने घेराबंदी कर बदमाशों को पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। एसपी व एएसपी ने मौके का जायजा लिया और पुलिसकर्मियों को आवश्यक कार्रवाई के दिशा निर्देश दिए।

विज्ञापन


कानपुर जिले के के जनरलगंज स्थित अंकित ट्रेडर्स का मुनीम अरुण कुमार शुक्ला अपनी फर्म के लिए बकाए की वसूली करने अंबेडकरनगर आए थे।

वे जहांगीरगंज बाजार में बकाए की वसूली कर एक टैंपो पर बसखारी जाने के लिए बैठे। टैंपो आलापुर थाना क्षेत्र के बहारनपुर स्थित पेट्रोलपंप के निकट पहुंचा ही था कि तभी जहांगीरगंज की तरफ से एक बाइक पर सवार होकर दो बदमाश वहां पहुंच गए।
विज्ञापन


बदमाशों ने चलती हुई टैंपो में किनारे बैठे मुनीम के हाथ से रुपयों भरा बैग छीन लिया और जब तक लोग कुछ समझ पाते, तब तक वह सब भाग निकले। मुनीम ने हो हल्ला मचाया, लेकिन इसका कोई नतीजा नहीं निकला। चालक ने टैंपो रोक दी और मौके पर तमाम राहगीर व ग्रामीण एकत्र हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


दूरभाष से पुलिस को घटना की जानकारी दी गई। पुलिस ने घेराबंदी का प्रयास किया, लेकिन बदमाशों का कोई सुराग नहीं लगा। पीड़ित ने इसके बाद थाने पहुंचकर घटना की विस्तृत जानकारी दी। सीओ आलापुर सत्यप्रकाश शुक्ल इस घटना के बाद थाने पहुंचे और पीड़ित से आवश्यक जानकारी ली।

बाद में एसपी पंकज व एएसपी पंकज पाण्डेय भी आलापुर थाने पहुंच गए। एसपी ने मुनीम से काफी देर तक जानकारी ली। इसके बाद दोनों अधिकारियों ने घटनास्थल पर पहुंचे और ग्रामीणों से मुलाकात कर जानकारी हासिल की। अधिकारियों ने घटनास्थल का भी जायजा लिया।

मुनीम ने एसपी को बताया कि बैग में वसूली के 2 लाख 60 हजार रुपये नगद व 1 लाख 25 हजार रुपये का चेक था। बताया कि कुछ आवश्यक कागजात भी बैग में रखे हुए थे। बाद में एसपी ने घटना के पर्दाफाश के लिए पुलिसकर्मियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।


कहा कि संदिग्धों की तलाश में छापेमारी की जाए और अन्य आवश्यक प्रयास तय किए जाएं। बताया जाता है कि घटना की जानकारी मिलने के बाद कानपुर के संबंधित व्यापारी ने भी पुलिस अधिकारियों से वार्ता की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed