{"_id":"69bc4e791be34e2d7406c1e8","slug":"rs-575-lakh-sanctioned-for-rural-roads-ambedkar-nagar-news-c-91-1-brp1007-152645-2026-03-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: ग्रामीण रास्तों के लिए 575 लाख रुपये मंजूर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: ग्रामीण रास्तों के लिए 575 लाख रुपये मंजूर
Fri, 20 Mar 2026 12:58 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
Updated Fri, 20 Mar 2026 12:58 AM IST
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। जिले में बेहतर और सुरक्षित यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए शासन ने 575.72 लाख रुपये की लागत से विभिन्न ग्रामीण मार्गों पर पुल, पुलिया और पहुंच मार्गों के निर्माण को मंजूरी दे दी है। इस योजना के लिए कार्यदायी संस्था लोक निर्माण विभाग को बजट भी जारी कर दिया गया है, जिससे निर्माण कार्य जल्द शुरू होने की उम्मीद है।
एनवां-भड़सारी-केदारनगर से सद्दरपुर मार्ग के किलोमीटर 21 पर स्थित संकरी पुलिया के स्थान पर 115.89 लाख रुपये की लागत से नया आरसीसी पुल और पहुंच मार्ग बनाया जाएगा। वर्तमान में पुलिया संकरी होने के कारण आवागमन बाधित रहता है। संजरपुर-डिहदीपर मार्ग के अनउवा नाले पर 123.18 लाख रुपये की लागत से आरसीसी पुलिया बनेगी, जिससे बरसात के मौसम में ग्रामीणों को जलभराव से राहत मिलेगी।
वहीं बसखारी-जहांगीरगंज-राजेसुल्तानपुर मार्ग पर किलोमीटर छह पर 106.85 लाख रुपये की लागत से लघु सेतु (छोटा पुल) और पहुंच मार्ग का निर्माण किया जाएगा। बसखारी-मेदीघाट मार्ग के किमी 11 पर 66.46 लाख रुपये से नया पुल बनाया जाएगा। जबकि बाहापुर संपर्क मार्ग और पिंडोरिया संपर्क मार्ग पर 55.81-55.81 लाख रुपये की लागत से पुलिया निर्माण कराया जाएगा। साथ ही प्यारेपुर-भसड़ा मार्ग पर 51.72 लाख रुपये की लागत से नई पुलिया बनवाई जाएगी।
विज्ञापन
इन परियोजनाओं के पूरा होने से ग्रामीण इलाकों में आवागमन सुगम होगा। खासकर बरसात के दौरान होने वाली कटान और जलभराव की समस्या खत्म होगी। बेहतर सड़कों और पुलों से स्थानीय व्यापार, शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं तक पहुंच आसान हो जाएगी। एक्सईएन सौरभ कुमार सिंह ने बताया कि सभी परियोजनाओं के लिए शुरुआती बजट मिल गया है और निर्माण कार्य शीघ्र शुरू कराने की तैयारियां पूरी की जा रही हैं।