फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Rs 3.50 lakh looted from Jan Seva Kendra operator by showing arms

Ambedkar Nagar News: असलहा दिखाकर जनसेवा केंद्र संचालक से 3.50 लाख लूटे

Sat, 05 Apr 2025 11:11 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 05 Apr 2025 11:11 PM IST
विज्ञापन
Rs 3.50 lakh looted from Jan Seva Kendra operator by showing arms

विज्ञापन
अंबेडकरनगर। भीटी के सेनपुर चौराहे पर जनसेवा केंद्र संचालक से शुक्रवार की रात असलहा लेकर आए लुटेरों ने 3.50 लाख रुपये लूट लिए। दुकान का शटर बाहर से बंद कर भागने लगे। दुकानदार ने जब शटर खोलने की कोशिश की तो बंद शटर पर फायर कर उनकी जान लेने की कोशिश की। एसपी समेत तमाम अधिकारियों ने मौके कर निरीक्षण किया। पूरी घटना जनसेवा केंद्र में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।

भीटी के जोधपुर छितूनी निवासी सत्येंद्र तिवारी के मुताबिक उनकी सेनपुर चौराहे पर शिवम तिवारी ऑनलाइन सेंटर के नाम से जनसेवा केंद्र और बैंक मित्र का काम करते हैं। शुक्रवार की रात 9.30 बजे दुकान पर रुपयों का मिलान कर रहे थे। इसी बीच बिना नंबर प्लेट की पल्सर से आए दो युवक दुकान के बाहर रुके। दोनों ने मुंह पर मास्क लगा रखा था।
विज्ञापन


दुकान के पास आते ही दोनोंं ने कमर से असलहा निकाला और सत्येंद्र पर तानकर रुपये मांगने लगे। उन्होंने रुपये न होने का हवाला दिया तो जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद काउंटर खंगालने लगे। तभी बदमाशों की नजर दुकान में रखे बैग पर पड़ी। बदमाश रुपयों से भरा बैग लेकर भागने लगे, जिसमें करीब साढ़े तीन लाख रुपये रखे थे। सत्येंद्र ने पीछा करने के लिए शटर खोलने का प्रयास किया तो लुटेरे शटर पर फायर झोंककर भाग निकले। कुछ देर बाद सत्येंद्र ने दुकान का शटर खोलकर 112 पर लूट की सूचना दी। स्थानीय पुलिस के साथ रात करीब 10.30 बजे एसपी केशव कुमार ने घटनास्थल का जायजा लिया। खुलासे के लिए चार टीमों का गठन किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने शुक्रवार की रात ही जनसेवा के आसपास लगे सीसीटीवी खंगाले तो बदमाश अयोध्या की भागते दिखाई पड़े। पुलिस की एक टीम सुल्तानपुर और एक टीम को अयोध्या रवाना की गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed