फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Rs 200 daily wage demanded

दैनिक मजदूरी 200 रुपये हो

Mon, 02 May 2016 11:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर Updated Mon, 02 May 2016 11:52 PM IST
विज्ञापन
Rs 200 daily wage demanded
अंबेडकरनगर के कलेक्ट्रेट के निकट सोमवार को समस्याओं का लेकर प्रदर्शन करते मनरेगा मजदूर। - फोटो : अमर उजाला

कलेक्ट्रेट के निकट सोमवार को उत्तर प्रदेश मनरेगा मजदूर कल्याण समिति ने जोरदार प्रदर्शन किया। मनरेगा मजदूरों के हितों को लेकर अनदेखी किए जाने का आरोप लगाया। कहा कि शासन-प्रशासन मजदूरों के हितों को लेकर गंभीर नहीं दिख रहा है। इसके चलते मनरेगा मजदूरों को उनका हक नहीं मिल पा रहा है।

विज्ञापन


बाद में मांगों से संबंधित ज्ञापन जिलाधिकारी विवेक को सौंपा। सोमवार को राष्ट्रीय अध्यक्ष रामअदालत वर्मा की अगुवाई में कलेक्ट्रेट पर एकजुट हुए मनरेगा मजदूरों ने प्रदर्शन किया। रामअदालत ने कहा कि उत्तर प्रदेश मनरेगा कल्याण समिति मनरेगा मजदूरों के हितों को लेकर आवाज उठा रहा है लेकिन शासन-सत्ता में बैठे लोग उनके हितों की अनदेखी कर रहे हैं।
विज्ञापन


कहा कि जब तक सरकार उनकी मांगों को पूरा नहीं करती तब तक आंदोलन जारी रखा जाएगा। वक्ताओं ने मनरेगा मजदूरों की दैनिक मजदूरी 174 से बढ़ाकर 200 रुपये करने की मांग की। कहा कि कई ब्लॉकों में मजदूरों को आंशिक काम दिया जा रहा है जिसकी हाजिरी मनरेगा कार्डों पर नहीं चढ़ाई जा रही है। इससे मजदूूरों को उसका भुगतान भी नहीं मिल पा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मांग की कि मजदूरों से लिए जाने वाले सभी कार्यों की हाजिरी कार्ड पर चढ़ाई जाए। इसके अलावा बकायों का भुगतान की मांग की। वक्ताओं ने मांग की कि मनरेगा मजदूरों के बच्चों की शिक्षा के लिए निजी विद्यालयों में कोटा निर्धारित करते हुए निशुल्क शिक्षा, समितियों पर धान खरीद का बकाया भुगतान करने व केंद्रों पर सुचारु रूप से गेहूं खरीद की भी मांग उठाई गई।


बाद में जिलाधिकारी को मांगों से संबंधित ज्ञापन सौंपा। इस मौके पर कोइला देवी, पूनम, पार्वती, रामकरन, शमशेर, राजनाथ, शिवनाथ, जवाहिर, गुड्डू, प्रदीप, जिवलाल व महेश आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed