फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   RRT team should work responsibly

आरआरटी टीम जिम्मेदारी से करे काम

Sun, 16 May 2021 11:07 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 16 May 2021 11:07 PM IST
विज्ञापन
RRT team should work responsibly
अंबेडकरनगर। कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए गठित टीम-9 तथा आरआरटी टीम के कार्यों की शनिवार देर शाम डीएम सैमुअल पॉल एन ने समीक्षा की। कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक में आरआरटी टीम के कार्यों की डीएम ने बिंदुवार समीक्षा की। डीएम ने सभी विकास खंडों में लगी आरआरटी टीम को निर्देश दिया कि जिसे जो दायित्व सौंपा गया उसका ईमानदारीपूर्वक निर्वहन करें।
विज्ञापन

डीएम ने ग्रामीण व नगरीय क्षेत्रों में साफ-सफाई व सैनिटाइजर का कार्य लगातार कराए जाने का निर्देश दिया। कोरोना संक्रमण की रोकथाम में किसी तरह की लापरवाही न बरती जाए। कोविड-19 एवं कंट्रोल सेंटर से होम आइसोलेशन के मरीजों का हाल चाल लेते रहने का भी निर्देश दिया। साथ ही उन्हें आवश्यक मेडिकल किट उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। डीएम ने आरआरटी टीम को निर्देश देते हुए कहा कि आरआरटी टीम मेडिसिन किट में रखी दवाओं को जिम्मेदारी के साथ देख लें। मेडिसिन किट में जरूरत की सभी दवाईयां उपलब्ध होनी चाहिए।
विज्ञापन

लक्षणयुक्त व्यक्तियों को मेडिसिन किट तत्परतापूर्वक दिया जाए। सभी आरआरटी टीम के पास मेडिसिन किट, पल्स ऑक्सीमीटर, थर्मल स्कैनर अवश्य होना चाहिए। इस मौके पर सीडीओ घनश्याम मीणा, अपर जिलाधिकारी डॉ. पंकज कुमार वर्मा, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. ओम प्रकाश गौतम, अपर उप जिलाधिकारी भरतलाल सरोज, रामनारायण वर्मा, उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ एसके वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

55 हुए कोरोना से ठीक
जिले में शनिवार को 1274 की आरटीपीसीआर, 1448 का एंटीजन तथा 06 का ट्रूनेट सैंपल लिए गए। सीएमओ डॉ. अशोक कुमार ने बताया कि पॉजिटिव रेट 0.95 है। होम आइसोलेशन में कुल 685 मरीज हैं। शनिवार को अलग अलग केन्द्रों पर कुल 2052 नागरिकों को कोरोना वैक्सीन का टीका लगाया गया। उन्होंने बताया कि 55 मरीज ठीक होकर डिस्चार्ज भी हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed