{"_id":"650dd9df8c79bd4a02052d9d","slug":"route-of-18-trains-changed-ambedkar-nagar-news-c-91-1-slko1001-3624-2023-09-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: 18 ट्रेनों का बदल दिया रूट, परेशान हुए यात्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: 18 ट्रेनों का बदल दिया रूट, परेशान हुए यात्री
Fri, 22 Sep 2023 11:45 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
Updated Fri, 22 Sep 2023 11:45 PM IST
विज्ञापन
अकबरपुर रेलवे स्टेशन पर ट्रेन का इंतजार करते यात्री।
अंबेडकरनगर। ट्रेनों का रूट डायवर्जन शुक्रवार को भी जारी रहा। 18 ट्रेनों के अकबरपुर स्टेशन पर नहीं पहुंचने से यात्रियों को काफी परेशानी हुई। इन ट्रेनों को दूसरे रूट से संचालित किया गया।
कई स्थानों पर ट्रैक व यार्ड के निर्माण कार्य के चलते ट्रेनों का रूट बदला जा रहा है। इस क्रम में शुक्रवार को डेढ़ दर्जन ट्रेनें का रूट बदल दिया गया। इसके चलते ये ट्रेनें अकबरपुर स्टेशन नहीं पहुंचीं। इसमें दून अप व डाउन, इंटरसिटी अप व डाउन, साबरमती अप व डाउन, जम्मूतवी अप व डाउन, मरुधर अप व डाउन, कोटा-पटना अप व डाउन, फरक्का अप व डाउन, उत्सर्ग अप व डाउन तथा अमृतसर अप व डाउन ट्रेन शामिल थीं।
इन ट्रेनों से यात्रा करने के लिए लोगों को दूसरे स्टेशन की भागदौड़ करनी पड़ी। इसके साथ किसान डाउन डेढ़ घंटे और किसान अप एक घंटा विलंब से अकबरपुर स्टेशन पहुंची। अकबरपुर स्टेशन अधीक्षक विनोद कुमार ने बताया कि ट्रेनों के रूट डॉयवर्जन से शुक्रवार को 62 आरक्षित टिकट निरस्त हुए। किसी कटौती के बिना टिकट के पैसे लोगों को वापस किए गए।