फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Roadways' poor condition, only 10 buses operate instead of 38

Ambedkar Nagar News: रोडवेज की बदहाल व्यवस्था, 38 के बजाय सिर्फ 10 बसें संचालित

Fri, 20 Feb 2026 11:16 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Fri, 20 Feb 2026 11:16 PM IST
विज्ञापन
Roadways' poor condition, only 10 buses operate instead of 38
टांडा ​स्थित रोडवेज बस स्टैंड पर पसरा सन्नाटा
विद्युतनगर (अंबेडकरनगर)। औद्योगिक नगर के रूप में पहचान रखने वाले टांडा की परिवहन व्यवस्था इन दिनों बदहाली का शिकार है। करीब एक वर्ष पूर्व उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम की ओर से टांडा रोडवेज बस स्टेशन से 38 बसों के संचालन की घोषणा की गई थी। इससे क्षेत्रवासियों में बेहतर परिवहन सुविधा की उम्मीद जगी थी, लेकिन वर्तमान में मात्र 10 बसें ही संचालित हो पा रही हैं।
विज्ञापन

टांडा से गोंडा, बहराइच और मऊ के लिए फिलहाल कोई सीधी बस सेवा उपलब्ध नहीं है। वहीं, टांडा से अकबरपुर के लिए सिटी बस सेवा भी बंद पड़ी है, जिससे दैनिक यात्रियों, विद्यार्थियों और कर्मचारियों को अधिक किराया और समय खर्च करना पड़ रहा है। वर्तमान में टांडा से प्रयागराज, बस्ती, लखनऊ और आजमगढ़ के लिए सीमित बसें चलाई जा रही हैं। बस अड्डा परिसर अक्सर सूना दिखाई देता है, जबकि निजी क्षेत्र में लखनऊ के लिए लगभग दो दर्जन बसें संचालित हो रही हैं। मजबूरन लोगों को प्राइवेट और डग्गामार वाहनों का सहारा लेना पड़ रहा है, जिससे अतिरिक्त आर्थिक बोझ भी बढ़ रहा है।
विज्ञापन


स्थानीय लोगों ने जताई नाराजगी
टांडा निवासी राजू गुप्ता का कहना है कि सरकारी बसों की कमी से आम आदमी पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ रहा है। यात्रियों को मजबूरी में निजी वाहनों का सहारा लेना पड़ता है। सामाजिक कार्यकर्ता सुमित्रा ने मांग की कि औद्योगिक नगर टांडा की जरूरतों को देखते हुए शीघ्र अतिरिक्त बसों का संचालन शुरू किया जाए। साथ ही टांडा से मंडल मुख्यालय अयोध्या के लिए सिटी बस जैसी नियमित सेवा शुरू कराई जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


38 बसों के संचालन की योजना
अकबरपुर डिपो की कुल 10 बसें टांडा रोडवेज से संचालित हो रही हैं, जो प्रयागराज, बस्ती, लखनऊ और आजमगढ़ के लिए चल रही हैं। 38 बसों के संचालन की योजना है, जिनमें से शेष बसें चरणबद्ध तरीके से विभिन्न रूटों पर चलाई जाएंगी।
- हरिओम श्रीवास्तव, एआरएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed