{"_id":"64e3aa950dbe7a86c3035e76","slug":"roadways-buses-ambedkar-nagar-news-c-91-1-slko1001-2023-2023-08-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: रोडवेज बसों का संचालन आज होगा सामान्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: रोडवेज बसों का संचालन आज होगा सामान्य
Mon, 21 Aug 2023 11:49 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
Updated Mon, 21 Aug 2023 11:49 PM IST
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। कांवड यात्रा के चलते प्रमुख मार्गों पर भारी वाहनों का संचालन रोके जाने से सोमवार को भी परिवहन निगम की 33 बसों का संचालन ठप रहा। ये बसें दिनभर खड़ी रहीं। इससे परिवहन निगम को लगभग साढ़े चार लाख रुपये के राजस्व का नुकसान हुआ। दूसरी तरफ यात्रियों काे मुश्किलों का सामना करना पड़ा।
भारी वाहनों के संचालन पर रोक के चलते लगातार चार दिन से रोडवेज बसों का संचालक प्रभावित हो रहा है। सोमवार को अकबरपुर डिपो की 55 बसों में से मात्र 22 बसें ही सड़क पर उतर सकीं। 33 बसें खड़ी रहीं। इसके चलते यात्रियों को गंतव्य तक पहुंचने के लिए दूसरे साधनों की तलाश में भटकना पड़ा।
सबसे अधिक समस्या अयोध्या, बाराबंकी, सुल्तानपुर, आजमगढ़, जौनपुर व वाराणसी जाने वालों को हुई। सीओ सदर सुरेश मिश्र ने बताया कि कांवड़ यात्रा समाप्त हो गई है। मंगलवार से बसों का संचालन अकबरपुर बस स्टेशन से शुरू हो जाएगा।