{"_id":"669d3f64926798180e01bc88","slug":"roadways-bus-accident-six-injured-ambedkar-nagar-news-c-91-1-slko1002-118446-2024-07-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: अनियंत्रित होकर पलटी बस, छह लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: अनियंत्रित होकर पलटी बस, छह लोग घायल
विज्ञापन
राजेसुल्तानपुर मेंं लगातार बढ़ रहा सरयू नदी का जलस्तर - संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कटेहरी (अंबेडकरनगर)। लखनऊ से यात्रियों को लेकर अकबरपुर जा रही परिवहन निगम की बस शनिवार रात अहिरौली थाने के निकट सड़क पर अचानक मवेशी आ जाने से अनियंत्रित हो गई। बस सड़क के किनारे रखी गिट्टी पर चढ़कर पलट गई। इससे उसमें सवार 18 यात्रियों को चोटें आईं। गंभीर रूप से घायल तीन यात्रियों को सीएचसी कटेहरी में भर्ती कराया गया जहां एक की हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। इस बीच कुछ ही देर में अकबरपुर डिपो से मौके पर पहुंची परिवहन निगम की बस से यात्रियों को अकबरपुर पहुंचाया गया।
अकबरपुर डिपो की बस शनिवार रात लगभग साढ़े 11बजे लखनऊ से यात्रियों को लेकर अकबरपुर जा रही थी। बताया जाता है कि जब वह अकबरपुर अयोध्या मार्ग स्थित अहिरौली थाने के निकट पहुंची तो इसी बीच अचानक सड़क पर मवेशी आ गया। चालक ने उसे बचाने का प्रयास किया तो बस अनियंत्रित हो गई। चालक ने उसे संभालने की कोशिश की लेकिन तब तक वह सड़क निर्माण के लिए किनारे रखी गिट्टी पर चढ़ गई और पलट गई। इससे उसमें सवार यात्रियों में चीख पुकार मच गई।
स्थानीय लोगों ने बस में फंसे यात्रियों के बाहर निकलने में मदद की। बस में 18 यात्री सवार थे। इनमें से आधा दर्जन यात्रियों को चोटें आईं लेकिन तीन को ज्यादा चोट लगी। इसमें महताब (29) निवासी सिकंदरपुर थाना सम्मनपुर, रीता (52) निवासी चितौना अन्नावा कोतवाली अकबरपुर व विकास कुमार (25) निवासी पक्खरपुर कोतवाली टांडा शामिल रहे। इन सभी को सीएचसी कटेहरी में भर्ती कराया। महताब को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
दूसरी बस से भेजे गए यात्री
एआरएम सीवी राम ने बताया कि घटना की जानकारी होते ही परिवहन निगम की एक बस भेजी गई। उससे सभी यात्रियों को अकबरपुर ले जाया गया। तीन यात्रियों को अधिक चोटें आईं थीं। शेष को मामूली खरोंच ही आई। कहा कि रात में क्रेन भेजकर बस को सीधा किया गया। उसे अकबरपुर बस स्टेशन परिसर लाया गया। कहा कि सड़क पर अचानक मवेशी के आ जाने से घटना हुई।