{"_id":"64972ddc16fce16a47095860","slug":"roads-full-of-rain-ambedkar-nagar-news-c-13-1-305232-2023-06-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: बारिश से सड़कें लबालब, 80 हजार की बिजली गुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: बारिश से सड़कें लबालब, 80 हजार की बिजली गुल
विज्ञापन
बारिश के बाद अयोध्या मार्ग पर जलभराव।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबेडकरनगर। शहर के साथ जिले के अधिकांश इलाकों में शनिवार शाम तेज हवा के साथ झमाझम बारिश हुए। करीब डेढ़ घंटे तक हुई बरसात ने भीषण गर्मी से परेशान लोगों को काफी राहत पहुंचाई। अकबरपुर नगर के कई इलाकों में जलभराव हो गया। तेज हवा चलने से कई स्थानों पर पेड़ और बिजली के तार व खंभे टूट गए। इससे अलग-अलग इलाकों की करीब 80 हजार आबादी की आपूर्ति ठप हो गई। रात तक हल्की बारिश जारी थी। बिजली आपूर्ति शुरू नहीं हो सकी थी।
जिले में हो रही भीषण गर्मी के बीच शनिवार शाम मौसम का मिजाज बदला। शाम करीब पांच बजे तेज हवा चलते के साथ बारिश शुरू हाे गई। अकबरपुर नगर के साथ जिले के अन्य क्षेत्रों की करीब डेढ़ घंटे तक तेज बरसात हुई। अकबरपुर नगर के कई इलाकों में बारिश के चलते जलभराव हो गया। लोगों को आवागमन में परेशानी उठानी पड़ी।
बारिश के साथ तेज हवा चलने से कई इलाकों में बिजली आपूर्ति ठप हो गई। पेड़ गिरने से बिजली की लाइनें टूट गईं। अशरफपुर बरवां उपकेंद्र में बारिश के चलते गड़बड़ी आ गई। इससे अशरफपुर बरवां, रसूलपुर हौजपट्टी, तमसा मार्ग, मीरानपुर के साथ अन्य क्षेत्रों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। इसके अलावा अकबरपुर बस स्टेशन क्षेत्र, पटेलनगर, राबीबहाउद्दीनपुर, महानगर कॉलोनी, पंडाटोला, इंद्रलोक कॉलोनी व अन्य क्षेत्रों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। इससे लगभग 30 हजार लोग रात तक अंधेरे में थे।
विज्ञापन
जलालपुर नगर के डाकघर के सामने पीपल के एक बड़े पेड़ की डाल टूटकर तार पर गिर गई। तार टूटने से क्षेत्र की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। महिला अस्पताल के सामने स्थित हाईटेंशन लाइन का खंभा क्षतिग्रस्त होकर लटक गया। अनहोनी की आशंका को देखते हुए इलाके की बिजली आपूर्ति बंद कर दी गई। इन दोनों स्थानों पर गड़बड़ी के चलते लगभग 20 हजार की आबादी की बिजली गुल हो गई। इसके साथ महरुआ, भीटी, राजेसुल्तानपुर व जहांगीरगंज क्षेत्र में भी तेज हवा के साथ हुई बारिश से लगभग 30 हजार की आबादी की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई।
तेज हवा के साथ हुई बारिश से कुछ स्थानों पर बिजली आपूर्ति में गड़बड़ी हुई है। उसे दुरुस्त कराया जा रहा है। बारिश जारी रहने से फॉल्ट ठीक करने में कर्मचारियों को कुछ समस्या हो रही है।
-अंबा प्रसाद वशिष्ठ, अधीक्षण अभियंता