फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Roads and bridges will be constructed with Rs 1,697 crore, action plan is ready

Ambedkar Nagar News: 1,697 करोड़ से होगा सड़कों व पुल का निर्माण, कार्ययोजना तैयार

Tue, 27 May 2025 11:59 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Tue, 27 May 2025 11:59 PM IST
विज्ञापन
Roads and bridges will be constructed with Rs 1,697 crore, action plan is ready
रामनगर बाजार का संकरा मार्ग।
अंबेडकरनगर। जिले को विकास पथ पर अग्रसर करने के लिए लोक निर्माण विभाग, सेतु निगम समेत अन्य विभागों की ओर से इस वित्तीय वर्ष के लिए वार्षिक कार्ययोजना बनाई गई है। इसमें एक हजार से ज्यादा सड़क, पुलिया व ओवरब्रिज का निर्माण प्रस्तावित है। इनके निर्माण में करीब 1,697 करोड़ रुपये खर्च होंगे। विभाग की ओर से कार्ययोजना को मंजूरी के लिए शासन को भेज दिया गया है।
विज्ञापन

जलालपुर बाजार में बाईपास के निर्माण की कार्ययोजना प्रमुखता से शामिल की गई है। करीब 8.40 किमी लंबे इस बाईपास के निर्माण में 28.13 करोड़ रुपये खर्च होंगे, जबकि 40 करोड़ रुपये से भूमि अधिग्रहण किया जाएगा। वहीं, नगर पंचायत जहांगीरगंज में छह किमी लंबे बाईपास के निर्माण कार्य पर 48 करोड़ रुपये खर्च होंगे, जिसमें 20 करोड़ रुपये सड़क निर्माण व 28 करोड़ रुपये से भू अधिग्रहण होगा।
विज्ञापन

एनएचएआई ने अपनी कार्ययोजना में रामनगर बाईपास की कार्ययोजना शामिल की है। आठ किमी लंबे इस बाईपास के निर्माण पर 64 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है। रेलवे उपरिगामी सेतु के अलावा दीर्घ व लघु सेतु के 52 कार्य शामिल किए गए हैं। अगर शासन से मंजूरी मिल जाती है, तो जिले में 1313.96 किमी लंबी सड़कों का जाल बिछाया जा सकेगा। इससे न सिर्फ आवागमन सुगम होगा, बल्कि जाम से भी निजात मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मदवार होने वाले कार्यों की संख्या व लागत -
- 150 से अधिक आबादी वाली बसावटों को जोड़ने के लिए सड़क निर्माण - 263- 186.63 करोड़
- ग्रामीण संपर्क मार्गों की पुनर्निर्माण कार्ययोजना - 6- 2.52 करोड़
- ग्रामीण मार्गों की मिसिंग लिंक मार्ग योजना- 44- 15.01 करोड़
- चौड़ीकरण-सुदृढ़ीकरण कार्ययोजना - 17- 335.99 करोड़
- क्षतिग्रस्त मार्गों की विशेष मरम्मत की कार्ययोजना - 69- 15.37 करोड़
- सड़क सुरक्षा के तहत होने वाले कार्य- 6- 0.17 करोड़
- रेल उपरिगामी, दीर्घ सेतु, लघु सेतु निर्माण योजना- 52- 506.80 करोड़
- भवन कार्यों की संख्या - 4- 08.45 करोड़
- बाईपास/ओवरब्रिज, रिंग रोड कार्ययोजना - 3- 180.31 करोड़
- राज्य सड़क निधि योजना से ग्रामीण मार्ग नवनिर्माण व छूटे कार्य - 618- 445.76 करोड़


जिलाधिकारी के निर्देशानुसार जनप्रतिनिधियों से प्रस्ताव लेकर वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए सड़क, पुल निर्माण, मरम्मत कार्यों की योजना तैयार की गई है। इसे शासन को मंजूरी के लिए भेज दिया गया है। जैसे-जैसे कार्यों को मंजूरी मिलती जाएगी, काम शुरू कराया जाएगा।
- अश्विनी कुमार, अधिशासी अभियंता, पीडब्ल्यूडी निर्माण खंड
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed