फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Road naming process started in the name of martyr

शहीद के नाम पर सड़क नामकरण की प्रक्रिया शुरू

Wed, 20 Jul 2022 11:33 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 20 Jul 2022 11:33 PM IST
विज्ञापन
Road naming process started in the name of martyr
राजेसुल्तानपुर (अंबेडकरनगर)। देश की रक्षा के लिए शहीद नायब सूबेदार भगवान सिंह के नाम पर सड़क नामकरण के लिए जरूरी तैयारी शुरू हो गई है। बुधवार को तहसीलदार ने पहुंचकर प्रस्ताव एकत्र किया।
विज्ञापन

गौरतलब है कि कि नायब सूबेदार भगवान सिंह की शहादत के बाद सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 50 लाख रुपये की आर्थिक मदद व सरकारी नौकरी के साथ ही शहीद के नाम पर एक सड़क का नामकरण कराए जाने की घोषणा की थी। मंगलवार को अंतिम संस्कार से पहले सीएम के प्रतिनिधि के तौर पर पहुंचे कैबिनेट मंत्री राज राकेश सचान ने 50 लाख रुपये का चेक परिजनों को सौंप दिया था। नौकरी देने की प्रक्रिया भी प्रशासन ने शुरू कर दी है। इस बीच डीएम सैमुअल पॉल एन के निर्देश पर गांव पहुंचे तहसीलदार बृजेश वर्मा ने शहीद के पिता, उनकी पत्नी व भाइयों से विस्तृत चर्चा की।
विज्ञापन

बताया कि शहीद के नाम पर सड़क का नामकरण होना है। ऐसे में आप सब जिस मार्ग का नामकरण चाहते हों उसकी जानकारी प्रदान कर दें। परिजनों ने अपने गांव पोखरभिट्टा होकर जाने वाले मार्ग का नामकरण कराए जाने पर जोर दिया। कहा कि राजेसुल्तानपुर-जहांगीरगंज मुख्य मार्ग पर गोपालबाग से लेकर पोखरभिट्टा होते हुए बेनीपुर प्रधानमंत्री सड़क तक के लिंक मार्ग का नामकरण करा दिया जाए। इस मार्ग की कुल दूरी लगभग पांच किलोमीटर है। तहसीलदार ने इसे नोट करते हुए कहा कि इस बारे में जल्द ही जरूरी प्रक्रिया सुनिश्चित की जाएगी। देर शाम डीएम सैमुअल पॉल एन ने बताया कि संबंधित मार्ग का नामकरण पहले से सेनानी के नाम पर है। अन्य सड़क को लेकर विचार चल रहा है। जल्द ही निर्णय ले लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed