फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Road Jam in ramnagar market

बढ़ते अतिक्रमण से गहरा रहा रामनगर में जाम का संकट

Fri, 13 Dec 2019 10:54 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 13 Dec 2019 10:54 PM IST
विज्ञापन
Road Jam in ramnagar market
अंबेडकरनगर के रामनगर बाजार में प्रतिदिन इस तरह लगता जाम - फोटो : AMBEDKAR NAGAR
आलापुर। सड़क की पटरियों पर बढ़ता अतिक्रमण रामनगर बाजार में जाम का सबब बनता जा रहा है। आए दिन बाजार में लग रहे जाम से राहगीरों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। पुलिस प्रशासन द्वारा सख्ती न बरते जाने के चलते यह समस्या लाइलाज होती जा रही है। नागरिकों ने प्रशासन से अविलंब अभियान चलाकर पटरियों को अतिक्रमण मुक्त कराए जाने की मांग की है। कहा कि आए दिन लगने वाले जाम से काफी दिक्कत हो रही है। जाम की वजह से कई बार विवाद की भी स्थिति उत्पन्न हो जाती है।
विज्ञापन

बताते चलें कि रामनगर बाजार आलापुर मुख्यालय की मुख्य बाजार है। समय के साथ-साथ बाजार का दायरा लगातार बढ़ रहा है। ऐसे में यहां पहुंचने वाले यात्रियों व ग्राहकों की संख्या में भी इजाफा हो रहा है। कई स्कूल कॉलेजों के होने के चलते छात्र छात्राओं का आवागमन रामनगर बाजार में बड़ी संख्या में होता है।
विज्ञापन

यही नहीं वाहनों की संख्या में हो रहे इजाफे से रामनगर बाजार की तंग सड़कें सुचारु आवागमन में नाकाफी साबित हो रही हैं। जाम की मुख्य वजह पटरियों पर अतिक्रमण भी है। सुबह होने के साथ ही पटरियों पर दुकानें सज जाती हैं, जिससे बड़े वाहनों के आ जाने पर पास लेने में काफी दिक्कत होती है। ऐसे में बाजार की यातायात व्यवस्था रेंगना शुुरु कर देती है। सुबह से शुरु होने वाला यह सिलासिला लगभग पूरे दिन चलता है। रामनगर चौक से बसखारी, जहांगीरगंज, न्यौरी, आजमगढ़, बिड़हरघाट, संतकबीरनगर व राजेसुल्तानपुर आदि स्थानों के लिए वाहन गुजरते हैं। ये सभी बड़े बाजार हैं और यहां के लिए बड़ी संख्या में नागरिक आवागमन करते हैं। इससे रामनगर चौक क्षेत्र में हमेशा वाहनों की भीड़ लगी रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वैसे भी रामनगर में एक दर्जन से अधिक विद्यालय होने के चलते स्कूल वाहनों का भी दबाव बना रहता है। सुबह स्कूल खुलने के समय तथा बंद होने के समय यातायात व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो जाती है। इससे कई बार बच्चों को भी जाम में घंटों फंसना पड़ता है। चौक क्षेत्र में यातायात पुलिसकर्मियों की ड्यूटी न होने के चलते भी जाम की समस्या आम हो गई है। पुलिसकर्मी अक्सर तभी मौके पर पहुंचते हैं, जब जाम विकराल रूप ले लेता है।
भाजपा मंडल अध्यक्ष भगवान पांडेय, सामाजिक कार्यकर्ता मिथिलेश शुक्ला, रमेश गुप्त आदि का कहना है कि जब तक प्रशासन सख्ती के साथ पटरियों से अतिक्रमण नहीं हटाएगा, तब तक व्यवस्था में सुधार नही हो सकता। इसके साथ ही प्रशासन को चौक क्षेत्र में यातायात को सुचारु बनाए रखने के लिए यातायात या फिर थाने के पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगायी जानी चाहिए। जाम के संकट से न सिर्फ नागरिकों को मुश्किल होती है, बल्कि व्यापार पर भी इसका प्रतिकूल असर पड़ता है।

रामनगर में यातायात व्यवस्था को दुरुस्त बनाए रखने के लिए पुलिस कर्मियों को निर्देश हैं। पटरियों से अतिक्रमण हटाने के लिए जल्द ही अभियान भी चलाया जाएगा। व्यापारियों से भी आग्रह है कि वे खुद अतिक्रमण हटा लें।
- जगदीश लाल, क्षेत्राधिकारी, आलापुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed