{"_id":"5fc5271e8ebc3e9b92421375","slug":"road-ambedkar-nagar-news-lko552559242","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच ब्लॉकों में सात करोड़ की लागत से होगा 16 सड़कों का नवीनीकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांच ब्लॉकों में सात करोड़ की लागत से होगा 16 सड़कों का नवीनीकरण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबेडकरनगर। अकबरपुर व टांडा समेत पांच विकास खंड की लगभग एक लाख की आबादी के लिए राहत की खबर है। शीघ्र ही उन्हें गड्ढायुक्त सड़कों से राहत मिलेगी। प्रधानमंत्री ग्रामीण ग्राम सड़क योजना के तहत संबंधित विकास खंड में 16 सड़कों के नवीनीकरण के कार्य को शासन से हरी झंडी मिल गई है। सात करोड़ रुपये से अधिक की लागत से होने वाले कार्य में कुछ सड़कों का नवीनीकरण का कार्य प्रारंभ भी हो गया है।
एक दिन पहले राजधानी में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत जिन 56 जिलों की 674 सड़कों का शिलान्यास किया था, उसमें अंबेडकरनगर जनपद के अकबरपुर, कटेहरी, जलालपुर, रामनगर व टांडा विकास खंड की 16 सड़कें भी शामिल हैं। बताते चलें कि लोगों को सुचारु आवागमन में किसी भी प्रकार की मुश्किल न हो, इसके लिए अलग अलग योजनाओं के तहत न सिर्फ नई सड़कों का निर्माण कराया जा रहा है, बल्कि बड़े पैमाने पर सड़कों का नवीनीकरण भी किया जा रहा है।
इसका बढ़ चढ़कर लाभ भी लोगों को मिल रहा है। इसी क्रम में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत जिले में 16 सड़कों का नवीनीकरण किया जाएगा। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के सहायक अभियंता आशीष मेहरोत्रा ने बताया कि 7 करोड़, 8 लाख रुपये की लागत से चयनित सड़कों का नवीनीकरण किया जाएगा।
विज्ञापन
बताया कि जिन सड़कों का नवीनीकरण होना है, उसमें टांडा विकास खंड क्षेत्र में दौलतपुर से फूलपुर संपर्क मार्ग, महेरीपुर संपर्क मार्ग, कटेहरी विकास खंड में महरुआ से बेला मार्ग, मया टांडा मार्ग से सुधना संपर्क मार्ग, नंदापुर बिहरई संपर्क मार्ग, जलालपुर विकास खंड के हजपुरा से ताजूपुर संपर्क मार्ग, किछौछा से बहादुरपुर संपर्क मार्ग, जलालपुर से इब्राहिमपुर संपर्क मार्ग, हाफिजपुर से गौरी बरह संपर्क मार्ग, दुल्हूपुर से जोलहापुर संपर्क मार्ग, अकबरपुर विकास खंड में सिकरोहर खास संपर्क, समैसा संपर्क मार्ग, रामनगर विकास खंड में केवटाही संपर्क मार्ग, रामकोला संपर्क मार्ग व ताहापुर संपर्क मार्ग शामिल है। बताया कि संबंधित सड़कों के नवनीकरण से लगभग 1 लाख की आबादी को सुचारु आवागमन में लाभ मिलेगा।
7 करोड़, 8 लाख की राशि से 16 सड़कों का नवीनीकरण होना है। समैसा व महरुआ बेला संपर्क मार्ग के नवीनीकरण का कार्य प्रारंभ भी हो गया है। शीघ्र अन्य चयनित सड़कों के नवीनीकरण का कार्य प्रारंभ हो जाएगा। - शंकर्षणलाल, अधिशाषी अभियंता, पीडब्लूडी प्रांतीय खंड