फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Road

अकबरपुर नगर के अंदर से होकर नहीं गुजरेगी फोरलेन सड़क

Thu, 22 Oct 2020 11:03 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 22 Oct 2020 11:03 PM IST
विज्ञापन
Road
फोटो 15, अंबेडकरनगर के अकबरपुर अयोध्या मार्ग का अब शहर में नहीं होगा चौड़ीकरण। - फोटो : AMBEDKAR NAGAR
अंबेडकरनगर। अकबरपुर नगरवासियों के लिए बड़ी राहत की खबर है। अयोध्या-बसखारी फोरलेन अब शहर के अंदर से होकर नहीं गुजरेगा। साथ ही अकबरपुर नगर के शिवबाबा के पास से बाईपास मार्ग का निर्माण होगा। शहर के अंदर से फोरलेन का निर्माण न होने से सड़क के किनारे स्थित दुकानों व मकानों को तोड़ा नहीं जाएगा। इससे स्थानीय भवन मालिकों को बड़ी राहत मिलेेगी। वहीं, शहर के बाहर से बाईपास मार्ग निर्माण की घोषणा जल्द ही होने के आसार हैं। गुरुवार को इसे लेकर लखनऊ स्थित लोक निर्माण विभाग मुख्यालय में जरूरी प्रक्रिया चलती रही।
विज्ञापन

गौरतलब है कि अयोध्या से बसखारी तक 526 करोड़ रुपये की लागत से लगभग 70 किमी लंबाई में फोरलेन का निर्माण होने को हरी झंडी शासन ने प्रदान की थी। प्रारंभ में फोरलेन गोसाईगंज, मयाबाजार होते हुए अकबरपुर नगर मुख्य मार्ग से होकर गुजरना था। अकबरपुर नगर के अंदर से होकर गुजरने वाले फोरलेन के लिए बीते दिनों ही सड़क के किनारे स्थित दुकानों व मकानों का चिन्हांकन किया गया था।
विज्ञापन

इसके लिए बाकायदा दुकानों व घरों पर जितना इसका तोड़ना था उतनी दूर में क्रास का निशान भी लगा दिया गया था। इससे संबंधित दुकानदारों व मकान मालिकों की चिंता बढ़ गई थी। इसे देखते हुए जनप्रतिनिधियों व कुछ सामाजिक कार्यकर्ताओं ने शासन से शहर के अंदर से फोरलेन न ले जाने व बाईपास का निर्माण कराने की मांग की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस बीच अब शहर के अंदर से फोरलेन का निर्माण न कराने व अकबरपुर नगर के बाहर से बाईपास मार्ग निर्माण का निर्णय लगभग ले लिया गया है। पीडब्ल्यूडी प्रांतीय खंड के अवर अभियंता हरेकृष्ण ने बताया कि अकबरपुर नगर के पास प्रस्तावित बाईपास शिवबाबा के निकट से शुकलहिया, लालापुर होते हुए अकबरपुर टांडा मार्ग स्थित राजकीय इंटर कॉलेज के पास से एनएच 232 से जुड़ जाएगा। ऐसा होने के बाद अकबरपुर नगर के अंदर किसी भी प्रकार की तोड़फोड़ नहीं की जाएगी। बाईपास निर्माण से दुकानदारों व मकान मालिकों ने बड़ी राहत की सांस ली है।
अवर अभियंता ने बताया कि फोरलेन का निर्माण कार्य प्रारंभ हो सके, इसके लिए अयोध्या से बसखारी तक सड़क के किनारे स्थित पेड़ों व विद्युत खंभों की सूची तैयार कर ली गई। पेड़ों की सूची वन विभाग को जबकि बिजली के खंभों की सूची पॉवर कॉरपोरेशन को भेज दी गई है। सड़क निर्माण में तेजी लाने के लिए गोसाईगंज के निकट कार्यदायी संस्था छात्रशक्ति कंस्ट्रक्शन द्वारा प्लांट की स्थापना कर दी गई है। बताया कि निर्माण कार्य प्रारंभ हो सके, इसके लिए शासन से प्रथम किस्त के रूप में राशि विभाग को उपलब्ध करा दी गई है। बताया कि अंबेडकरनगर में करीब 45 किमी लंबाई में फोरलेन का निर्माण होगा।

अयोध्या से बसखारी तक निर्मित होने वाले फोरलेन मार्ग निर्माण में अकबरपुर नगर के बाहर से मार्ग निर्माण को जल्द मंजूरी मिलने के आसार हैं। शासन इस बारे में पूरी तरह गंभीर है। जरूरी प्रक्रिया अपनाई जा रही है।
- शंकर्षणलाल, अधिशाषी अभियंता, पीडब्ल्यूडी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed