फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Road

हादसे को दावत दे रही हजपुरा में क्षतिग्रस्त पुलिया, नहीं सुन रहे अफसर, लोग परेशान

Thu, 01 Oct 2020 10:48 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 01 Oct 2020 10:48 PM IST
विज्ञापन
Road
फोटो 5, अंबेडकरनगर के हजपुरा मे ंहादसे को दावत दे रहा क्षतिग्रस्त पुलिया। - फोटो : AMBEDKAR NAGAR
हजपुरा। जलालपुर तहसील क्षेत्र के हजपुरा मार्ग स्थित पुलिया में गड्ढों ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। इस मार्ग से होकर गुजरना किसी बड़े हादसे को दावत देने जैसा है। बदहाली के चलते दो पहिया वाहनों से लेकर चार पहिया वाहनों का आवागमन इस मार्ग से ठप हो चुका है। कई बार हादसे भी हो चुके हैं, लेकिन शिकायत के बाद भी मरम्मत कराने की सुध जिम्मेदारों को नहीं है।
विज्ञापन

बता दें कि हजपुरा निवासी जयराम राजभर के घर के सामने स्थित पुलिया बीते दिनों उस समय क्षतिग्रस्त हो गई थी, जब एक ओवरलोड ट्रक इस पुलिया से होकर गुजर रहा था। बाद में ट्रक को किसी तरह से निकाल लिया गया, लेकिन मार्ग की मरम्मत नहीं हो सकी। इस बीच पुलिया की टूटी सड़क बारिश के चलते बड़े-बड़े गड्ढों में तब्दील हो चुकी हैं। ऐसे में इस मार्ग से होकर आवागमन करना किसी बड़े हादसे को दावत देने जैसा है। मार्ग बदहाली के चलते यहां से होकर सभी तरह के वाहनों का आना-जाना पूरी तरह से ठप हो गया है। इससे लोगों के समक्ष व्यापक मुश्किलें खड़ी हो गई हैं।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों का कहना है कि मार्ग के टूट जाने से लोगों को अब लंबी दूरी तय कर अन्य मार्गों से होकर अपने गंतव्य तक पहुंचना पड़ रहा है। स्थानीय त्रिपुरारी मिश्र, मुरली, रक्षाराम, पवन कुमार, रामनिहोर व दिलीप कुमार ने बताया कि मार्ग क्षतिग्रस्त होने की सूचना जिम्मेदारों को है, लेकिन इसकी मरम्मत की तरफ कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा। इस लापरवाही के चलते कभी भी कोई अनहोनी हो सकता है। मार्ग की बदहाली के चलते इस पर आवागमन पूरी तरह से ठप हो गया है। मार्ग मरम्मत न होने पर लोगों में रोष व्याप्त है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से अविलंब सड़क की मरम्मत कराए जाने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed