फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Road

क्षतिग्रस्त मार्ग व गंदगी से जूझ रहे राबीबहाउद्दीनपुर के बाशिंदे, नहीं हो रही सुनवाई

Wed, 30 Sep 2020 11:39 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 30 Sep 2020 11:39 PM IST
विज्ञापन
Road
फोटो 1, अंबेडकरनगर राबी बहाउद्दीनपुर में जल निकासी व्यवस्था न होने के चलते दुकानों के सामने हुआ ज? - फोटो : AMBEDKAR NAGAR
अंबेडकरनगर। क्षतिग्रस्त सड़क व चरमराई सफाई व्यवस्था से जूझ रहे राबीबहाउद्दीनपुर के बाशिंदे अब प्रदर्शन का मन बना रहे हैं। सीसी रोड के जगह जगह धंस जाने से नागरिकों को एक तरफ जहां आवागमन में व्यापक मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है, वहीं बेपटरी हुई सफाई व्यवस्था से संक्रामक रोगों के फैलने की आशंका बढ़ गई है। जगह-जगह लगे कूड़े के ढेर व बजबजाती नालियों से उठती दुर्गंध से मोहल्लावासियों को विभिन्न प्रकार की मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

इसे लेकर नागरिकों द्वारा कई बार जिम्मेदारों से शिकायत की गई, लेकिन कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। नतीजा यह है कि इसका खामियाजा नागरिकों को भुगतना पड़ रहा है। नागरिकों ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि शीघ्र ही समस्याओं का निस्तारण नहीं हुई, तो कलेक्ट्रेट के निकट धरना प्रदर्शन किया जाएगा।
विज्ञापन

अकबरपुर नगर पालिका परिषद अन्तर्गत मोहल्ला राबीबहाउद्दीनपुर के नागरिक मौजूदा समय में आवागमन व साफ सफाई व्यवस्था जैसी मूलभूत समस्याओं से जूझ रहे हैं। वॉटर सप्लाई के लिए बीते दिनों नगर पालिका परिषद द्वारा सीसी रोड की खुदाई की थी। कार्य निपटने के बाद उसे दुरुस्त नहीं किया गया। नतीजा यह हुआ कि बारिश होने पर क्षतिग्रस्त सीसी रोड धंस गई। इससे नागरिकों को आवागमन में व्यापक मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। अक्सर नागरिक धंसे मार्ग में गिरकर चोटहिल होते रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मार्ग दुरुस्त कराए जाने की मांग समय समय पर नागरिकों द्वारा जिम्मेदारों से की गई, लेकिन कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। और तो और मोहल्ले की सफाई व्यवस्था भी पूरी तरह चरमरा गई है। नियमित सफाई न होने से जगह जगह जहां कूड़े के ढेर लग गए हैं, वहीं नालियां भी बजबजा रही हैं। जलनिकासी की समुचित व्यवस्था न होने से बारिश के चलते जगह-जगह जलभराव हो गया है।

साथ ही नाली का गंदा पानी गलियों में बह रहा है। नाली व कूड़ा करकट के सड़ने से उठने वाली दुर्गंध से मोहल्लेवासियों को विभिन्न प्रकार की मुश्किलें उठानी पड़ रही है। मोहल्ले के राकेश कुमार, ममता देवी, राजकली, विनोद, जितेंद्र कुमार, घनश्याम, कृष्णकुमार, राकेश ने नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि समस्याओं को दूर करने के लिए कई बार जिम्मेदारों से शिकायत की गई, लेकिन कोई सुध नहीं ली गई। नतीजा यह है कि समस्याएं जस की तस बनी हुई हैं। चेतावनी देते हुए कहा गया कि यदि शीघ्र ही उनकी समस्याओं को दूर नहीं किया गया, तो कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed