फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Road

जल्द साकार होगा अकबरपुर नगर में फोरलेन मार्ग का सपना

Thu, 24 Sep 2020 10:45 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 24 Sep 2020 10:45 PM IST
विज्ञापन
Road
अंबेडकरनगर। जिला मुख्यालय पर फोरलेन मार्ग का सपना जल्द साकार होने वाला है। नगर के भीतर लगभग छह करोड़ की लागत से बनने वाले करीब पौने दो किलोमीटर लंबे फोरलेन मार्ग का शिलान्यास गुरुवार को अकबरपुर नगर पालिका परिषद अध्यक्ष सरिता गुप्ता ने किया। लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों की मौजूदगी में कार्यदायी संस्था के एमडी प्रदीप सिंह ने भरोसा दिलाया कि कार्य तेजी के साथ गुणवत्तापूर्ण ढंग से कराया जाएगा। बीते दिनों अकबरपुर नगर में लगने वाले जाम से छुटकारा दिलाने के लिए नगर पालिका परिषद अध्यक्ष सरिता गुप्ता ने बड़ी पहल करते हुए तय किया था कि नगर के शहजादपुर स्थित बाहरी मार्ग को निर्माण फोरलेन कराया जाएगा।
विज्ञापन

यह कार्य बेहतर ढंग से हो सके, इसलिए जिला प्रशासन के साथ हुई वार्ता में तय हुआ कि निर्माण का जिम्मा लोक निर्माण विभाग को दिया जाए। पीडब्ल्यूडी ने इस अत्यन्त महत्वपूर्ण कार्य के लिए पीके कंस्ट्रक्शन का चयन किया। इस बीच गुरुवार को नगर के शहजादपुर स्थित फौव्वारा तिराहे पर आयोजित समारोह में नगर पालिका परिषद अध्यक्ष सरिता गुप्ता ने फोरलेन मार्ग निर्माण का विधिवत शिलान्यास किया। उन्होंने कहा कि इस निर्माण से नगर के एक बड़े हिस्से में मार्ग जाम की समस्या दूर होगी। यात्रियों के साथ ही व्यापारियों व स्थानीय नागरिकों को भी व्यापक राहत मिलेगी। बताया कि नगर पालिका ने चौदहवें वित्त व 15वें वित्त समेत राज्य वित्त आयोग से पांच करोड़, 87 लाख, 98 हजार की लागत से फोरलेन मार्ग निर्माण को मंजूरी दी थी। इसके साथ ही 1.15 करोड़ बिजली उपकरण शिफ्टिंग के लिए बिजली विभाग को दिए गए हैं।
विज्ञापन

अधिशाषी अभियंता लोक निर्माण विभाग शंकर्षण लाल ने कहा कि फोरलेन मार्ग के निर्माण में डेढ़ मीटर चौड़ा डिवाइडर बनेगा, जबकि डिवाइडर की दोनों तरफ सात सात मीटर चौड़ी सड़क होगी। भरोसा दिलाया कि निर्माण में मानकों का सभी पालन सुनिश्चित कराया जाएगा। जिला प्रशासन के निर्देशों के अनुरूप सभी कार्य होंगे। कार्यदायी संस्था पीके कंस्ट्रक्शन के एमडी प्रदीप सिंह ने बताया कि नवरात्रि पर्व से काम शुरू करा दिया जाएगा। कार्य अत्यन्त तेजी से तथा गुणवत्तापूर्ण ढंग से होगा। इस मौके पर भाजपा नेता मनोज गुप्त उर्फ गुड्डू, कुंवर विजय सिंह, अधिशाषी अधिकारी नगर पालिका सुरेश मौर्य, अवर अभियंता हरेकृष्ण, घनश्याम मौर्य, ओपीराम, वरिष्ठ लिपिक बृजेश शुक्ल सहित कई सभासद मौजूद रहेे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीके कंस्ट्रक्शन से जुड़े कुंवर विजय सिंह ने बताया कि 1.8 किलोमीटर लंबे फोरलेन मार्ग का निर्माण शहजादपुर फौव्वारा तिराहे से होगा। शहजादपुर पूर्वी नाका स्थित पुलिस चौकी तक फोरलेन मार्ग बनाया जाएगा। इसमें सड़क के दोनों तरफ स्थित बिजली के खंभों व ट्रांसफार्मर को बीच में स्थित डिवाइडर पर शिफ्ट किया जाएगा। इससे दोनों तरफ की पटरियों पर अतिरिक्त जगह निकलेगी। इस फोरलेन मार्ग के निर्माण से नई सड़क, पहितीपुर चौराहे तथा दोस्तपुर चौराहे समेत फौव्वारा तिराहे पर लगने वाले जाम से छुटकारा मिल सकेगा।

अकबरपुर नगर परिषद अध्यक्ष सरिता गुप्ता के प्रतिनिधि मनोज गुप्त गुड्डू ने बताया कि सौन्दर्यीकरण के लिए डिवाइडर पर पौधे लगाए जाएंगे। इससे न सिर्फ पर्यावरण बेहतर होगा वरन सौंदर्यीकरण को भी मजबूती मिलेगी। इसमें नगर पालिका सभी जरूरी प्रबंध तय करेगी। आवश्यक हुआ तो वन विभाग का भी सहयोग लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed