{"_id":"5efa12e18ebc3ea14a4d9ef8","slug":"road-ambedkar-nagar-news-lko528330880","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुख्य मार्ग की सड़क तोड़ने से बढ़ी मुश्किल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुख्य मार्ग की सड़क तोड़ने से बढ़ी मुश्किल
विज्ञापन
फोटो 11, अंबेडकरनगर के अकबरपुर दोस्तपुर मार्ग पर गौहन्ना के निकट बदहाल हुई सड़क पर लगा जाम।
- फोटो : AMBEDKAR NAGAR
अंबेडकरनगर। अकबरपुर दोस्तपुर मार्ग के गौहन्ना चौराहे पर सड़क निर्माण में सुस्ती से यात्रियों की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। लोक निर्माण विभाग इन दिनों करीब छूटे हुए 2200 मीटर मार्ग का निर्माण करा रहा है। इसके चलते सड़क को तोड़ दिया गया है। बारिश की वजह से सड़क कीचड़ में तब्दील हो गई है। इससे आवागमन में काफी दिक्कत हो रही है। मुख्य मार्ग होने की वजह से इस पर यातायात का दबाव भी बना रहता है। इससे दिन प्रतिदिन मुश्किलें बढ़ती जा रही है। नागरिकों ने लोक निर्माण से तेजी के साथ निर्माण कार्य को पूरा कराए जाने की मांग की है। कहा कि जब तक मार्ग नहीं बनता तब तक वैकल्पिक प्रबंध करना चाहिए, जिससे आवागमन में मुश्किल न हो।
बताते चलें कि अकबरपुर दोस्तपुर मार्ग को करीब एक दशक पहले दो लेन कर दिया गया था। आवागमन की लिहाज से यह मार्ग काफी उपयोगी है। इस मार्ग से न सिर्फ जिले के नागरिक आवागमन करते हैं, बल्कि यह सुल्तानपुर जिले को भी जोड़ता है। इस मार्ग से सुल्तानपुर के अलावा प्रतापगढ़, जौनपुर व इलाहाबाद आदि जनपदों के लिए भी आवागमन होता है। टू लेन होने के दौरान कुछ आपत्ति के चलते गौहन्ना के पास करीब 2200 मीटर में कार्य अधूरा रह गया था। नागरिकों की अरसे से चली आ रही मांग के बाद इन दिनों अधूरे सड़क को पूरा करने के लिए लोक निर्माण विभाग ने कार्य शुरु कर दिया है।
लगातार हो रही बारिश के बीच सड़क को पूरी तरह से तोड़ देने से इन दिनों नागरिकों को आवामन में काफी दिक्कत हो रही है। यात्रियों को घंटों जाम में फंसने के लिए विवश होना पड़ रहा है। नागरिकों का कहना है कि विभाग को नागरिकों की मुश्किलों की तरफ ध्यान देना चाहिए। कटरिया निवासी अनंतराम वर्मा, सजीवन जायसवाल व कोड़रा निवासी अवतार राजभर का कहना है कि विभाग को सड़क पर सुचारु आवागमन रखने के लिए वैकल्पिक व्यवस्था करना चाहिए। भक्सी आदि डाल देने से नागरिकों को आवामन में राहत मिलती। परन्तु सड़क को खोदकर छोड़ देने से काफी दिक्कत हो रही है। सड़क की बदहाली से गौहन्ना बाजारवासियों को भी काफी मुश्किल हो रही है। इससे व्यापार पर असर पड़ रहा है।
विज्ञापन
अकबरपुर दोस्तपुर मुख्य मार्ग पर अधूरे पड़े 2200 मीटर सड़क को तेजी से पूरा कराया जा रहा है। तीन संस्थाएं इसमें काम कर रही हैं। जल्द ही इस कार्य को पूरा भी कर लिया जाएगा। नागरिकों को आवागमन में दिक्कत न हो इसका पूरा ख्याल रखा जा रहा है। बारिश के चलते कुछ कार्य प्रभावित हुआ था।
शंकर्षणलाल, अधिशाषी अभियंता, पीडब्ल्यूडी, प्रांतीय खंड