फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Road Accident

लग्जरी वाहन की चपेट में आकर बाइक सवार दंपती की मौत

Thu, 07 May 2020 09:12 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 07 May 2020 09:12 PM IST
विज्ञापन
Road Accident
जलालपुर/आलापुर। कोतवाली आलापुर थाना क्षेत्र अन्तर्गत न्यौरी बाजार में तेज रफ्तार लग्जरी वाहन की चपेट में आकर गुरुवार दोपहर करीब बाइक सवार पति पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उधर, जलालपुर कोतवाली क्षेत्र अन्तर्गत रफीगंज मार्ग पर बुधवार देर शाम तेज रफ्तार अनियंत्रित जीप ने बाइक सवार दो युवकों को रौंद दिया। इसमें एक की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद चालक वाहन लेकर भाग खड़ा हुआ। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

आलापुर प्रतिनिधि के अनुसार, गुरुवार दोपहर करीब न्यौरी बाजार में तेज रफ्तार स्कार्पियों वाहन ने जहांगीरगंज थाना क्षेत्र के मालपुर बसहिया गांव निवासी बाबूराम निषाद 45 तथा उनकी पत्नी सुमित्रा 40 को अपनी चपेट में ले लिया। जानकारी के अनुसार बाबूराम पत्नी को बाइक से लेकर किसी जरूरी काम से घर से निकले थे। वे न्यौरी बाजार में पहुंचे थे कि तभी उन्हें लग्जरी वाहन ने चपेट में ले लिया। इससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। जलालपुर प्रतिनिधि के अनुसार मालीपुर थाना अन्तर्गत रुदौली निवासी विशाल (22) पुत्र दया व अखिलेश (20) पुत्र सुरेंद्र बुधवार देर शाम एक ही बाइक से जलालपुर बाजार जा रहे थे।
विज्ञापन

बताया जाता है कि जब वे रफीगंज मार्ग पर पहुंचे, इसी बीच जलालपुर से आ रही तेज रफ्तार जीप ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। जब तक आसपास मौजूद नागरिक मौके पर पहुंचते, तब तक चालक जीप लेकर भाग खड़ा हुआ। दुर्घटना में विशाल व अखिलेश को गंभीर चोटें आईं। दोनों को पहले एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने विशाल को मृत घोषित कर दिया। गंभीर रूप से घायल अखिलेश को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया। कोतवाली प्रभारी प्रद्युम्र सिंह ने बताया कि शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। अभी कोई तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed