फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   ritesh is now Bsp leader in loksabha

बसपा सांसद रितेश को लोकसभा में नेता पद मिला

Mon, 13 Jan 2020 10:33 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jan 2020 10:33 PM IST
विज्ञापन
ritesh is now Bsp leader in loksabha
अंबेडकरनगर। बहुजन समाज पार्टी ने अंबेडकरनगर के सांसद रितेश पाण्डेय को बड़ी जिम्मेदारी देते हुए उन्हें लोकसभा में नेता मनोनीत कर दिया है। इससे पहले उन्हें पार्टी ने उपनेता की जिम्मेदारी सौंपी थी। बसपा सुप्रीमो के इस निर्णय की जानकारी यहां पहुंचते ही पार्टी नेताओं व कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई। बड़ी तादाद में पार्टी नेताओं व कार्यकर्ताओं ने अकबरपुर स्थित आवास पर पहुंचकर उनके पिता व पूर्व सांसद राकेश पाण्डेय के साथ मिठाई बांटकर खुशियां बांटी। उधर, सांसद रितेश ने कहा कि पार्टी ने उन्हें जो महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है, उसका वे बेहतर ढंग से पालन करेंगे।
विज्ञापन

जलालपुर से बसपा विधायक रहे रितेश पाण्डेय को बहुजन समाज पार्टी ने बीते लोकसभा चुनाव में अपना उम्मीदवार बनाया था। विधायक रहते संसदीय चुनाव लड़े रितेश ने अंबेडकरनगर सीट पर भाजपा प्रत्याशी प्रदेश के सहकारिता मंत्री मुकुट बिहारी वर्मा को लगभग एक लाख मतों के अंतर से पराजित कर जीत दर्ज की थी। इस सीट पर इससे पहले उनके पिता राकेश पाण्डेय बसपा के टिकट पर सांसद रह चुके थे। विदेश में शिक्षा ग्रहण करने वाले रितेश ने संसद में शपथ लेने के बाद से लगातार क्षेत्रीय तथा राष्ट्रीय महत्व की तमाम समस्याएं लगातार सदन में उठाकर सभी का ध्यान कम समय में अपनी तरफ आकृष्ट कराया। लोकसभा में उनके जुझारू प्रदर्शन को देखते हुए ही पार्टी ने लोकसभा में उपनेता की जिम्मेदारी देकर तमाम वरिष्ठ नेताओं व कार्यकर्ताओं को चौंका दिया था। इस बीच अब रितेश के कद को पार्टी ने और ज्यादा बढ़ा दिया है।
विज्ञापन

बसपा सुप्रीमो मायावती ने सोमवार को रितेश को लोकसभा में पार्टी का नेता मनोनीत कर दिया है। यह खबर सोमवार देरशाम जिले तक पहुंची तक तो पार्टी नेताओं व कार्यकर्ताओं में उल्लास छा गया। तमाम कार्यकर्ताओं ने जिला मुख्यालय स्थित उनके आवास का रुख कर लिया। वहां पहुंचकर पूर्व सांसद राकेश पाण्डेय के साथ मिष्ठान वितरण कर कार्यकर्ताओं ने खुशियां मनाईं। साथ ही बसपा नेतृत्व का आभार भी जताया। पूर्व सांसद राकेश ने कहा कि बसपा सुप्रीमो का लगाव आम कार्यकर्ताओं से सदैव रहा है। इस निर्णय ने यह फिर से साबित किया है। उधर सांसद रितेश पाण्डेय ने इस नई जिम्मेदारी के लिए पार्टी के सभी सदस्यों व नेतृत्व का आभार जताते हुए कहा कि पार्टी की उम्मीदों के अनुरूप लोकसभा में आवाज पूरी मजबूती से उठाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed