फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Rigging in the name of appointment in Madrasas

Ambedkar Nagar News: मदरसों में नियुक्ति के नाम पर धांधली

Fri, 26 May 2023 11:07 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 26 May 2023 11:07 PM IST
विज्ञापन
Rigging in the name of appointment in Madrasas
अंबेडकरनगर। मदरसों में नियुक्ति के नाम पर मनमानी व धांधली का पर्दाफाश हुआ है। आधुनिकीकरण योजना के तहत मिनी आईटीआई में तीन शिक्षकों की नियुक्ति प्रक्रिया में मनमाने अंक देकर पास किए जाने का मामला सामने आया है। डीएम ने अब नियुक्ति पर रोक लगाते हुए पूरी प्रक्रिया निरस्त कर देने का निर्देश दिया है। उधर टांडा तहसील के एक मदरसे में शिक्षक के चार पदों पर नजदीकियों व रिश्तेदारों की तैनाती की शिकायत डीएम से हुई है। डीएम ने जांच के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन

करीब डेढ़ माह पहले मदरसा आधुनिकीकरण योजना के तहत मदरसों में संचालित मिनी आईटीआई के तीन ट्रेडों के लिए तीन शिक्षकों की तैनाती की प्रक्रिया शुरू की गई है। जनपद में कुल छह मिनी आईटीआई संचालित हैं। इनमें से दो आईटीआई में ही यह तैनाती होनी थी। एक में दो ट्रेड जबकि दूसरे में एक ट्रेड के लिए एक-एक शिक्षक की नियुक्ति की प्रक्रिया अपनाई गई।
विज्ञापन

नियुक्ति के लिए चार सदस्यीय कमेटी का गठन हुआ। इसमें 20-20 अंक सभी सदस्यों को देने थे। बताया जाता है कि जिन तीन शिक्षकों का चयन किया गया, उन्हें कमेटी के तीन सदस्यों ने एक से दो अंक ही दिए थे। इसके बाद संबंधित मदरसों के एक-एक प्रतिनिधि की तरफ से अभ्यर्थियों को पूर्णांक के तौर पर बीस बीस अंक दे दिए गए। नतीजा यह हुआ कि जिन अभ्यर्थियों को अन्य सदस्यों ने अनुपयुक्त पाते हुए एक से दो अंक दिए थे, उन्हें मदरसा प्रतिनिधियों की तरफ से पूर्णांक दिए जाने से उनकी मेरिट ऊपर पहुंच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब इसका खुलासा हुआ तो शुक्रवार को डीएम अविनाश सिंह ने पूरी नियुक्ति प्रक्रिया पर रोक लगा दी। अभी इन शिक्षकों ने कार्यभार ग्रहण नहीं किया है। डीएम ने प्रक्रिया को निरस्त करने देने का भी आदेश दिया है। (संवाद)

करीबियों को बना दिया शिक्षक
इसी बीच शुक्रवार को डीएम के सामने टांडा के एक मदरसे में नियुक्ति के नाम पर मनमानी की शिकायत कुछ लोग करने पहुंचे। डीएम को बताया गया कि नगर के एक मदरसे में चार शिक्षकों की तैनाती नियम विरुद्ध की गई है। आरोप लगाया कि करीब 90 लाख रुपये के लेनदेन के चलते मदरसे में करीबियों व रिश्तेदारों की तैनाती की गई है। शिकायतकर्ताओं ने डीएम से कहा कि यदि उच्चस्तरीय जांच की जाए तो बड़ी धांधली सामने आएगी। डीएम ने इस मामले में जांच के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed