{"_id":"5ff9e4738ebc3e2e7117b625","slug":"reward-of-50-50-thousand-on-four-accused-absconding-in-double-murder-ambedkar-nagar-news-lko5590202161","type":"story","status":"publish","title_hn":"दोहरे हत्याकांड के फरार चार आरोपियों पर 50-50 हजार का इनाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दोहरे हत्याकांड के फरार चार आरोपियों पर 50-50 हजार का इनाम
विज्ञापन
राजेसुल्तानपुर (अंबेडकरनगर)। मल्लूपुर मजगवां के दोहरे हत्याकांड के फरार चार आरोपियोें पर 50-50 हजार रुपये का इनाम घोषित कर दिया गया है। जो दो नामजद आरोपी पकड़े गए हैं, उन पर भी इतना ही इनाम घोषित हुआ है। पुलिस ने इस बीच मुख्य समेत अन्य फरार आरोपियोें की गिरफ्तारी के लिए कई जगहों पर छापा मारा। सूत्रों के अनुसार पुलिस की एक टीम मुख्य आरोपी अमित के पास तक पहुंच गई थी, लेकिन वह कुछ देर पहले ही संबंधित स्थान से फरार हो गया।
चुनावी रंजिश में बीते सोमवार को राजेसुल्तानपुर थाना क्षेत्र के मल्लूपुर मजगवां गांव निवासी पूर्व प्रधान प्रतिनिधि अनिल मिश्र व उनके बड़े भाई सेवानिवृत्त फौजी सुरेंद्र मिश्र की बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। इसमें बनकटा बुजुर्ग निवासी अमित सिंह, उसके पिता जगदंबा सिंह, इसी गांव के चंद्रशेखर सिंह, कठवतकोल निवासी भरत यादव, गोबडौर निवासी नागेंद्र पांडेय तथा बिजली पंडौली निवासी राजू पांडेय उर्फ लल्लू को नामजद करने के साथ ही एक अज्ञात के विरुद्घ अनिल के बड़े भाई रवींद्र मिश्र ने केस दर्ज कराया था।
पुलिस ने आरोपियोें की गिरफ्तारी के लिए टीमों का गठन कर छापा मारा, लेकिन सफलता नहीं मिली। इस बीच एसपी आलोक प्रियदर्शी ने आरोपियोें पर दबाव बढ़ाने तथा उनकी गिरफ्तारी सुनिश्चित करने के लिए सभी छह आरोपियोें पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित कर दिया। इसी बीच शुक्रवार शाम पुलिस की टीमों ने राजेसुल्तानपुर में मुठभेड़ के दौरान दो नामजद बदमाश भरत यादव व लल्लू पांडेय को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की गोली से एक बदमाश भरत यादव घायल हो गया, जबकि बदमाशों की गोली से एक सिपाही रंजीत यादव भी घायल हुआ।
विज्ञापन
दोहरे हत्याकांड में मुख्य समेत तीन अन्य आरोपी अब भी फरार हैं। उनकी गिरफ्तारी न हो पाने पर एसपी आलोक प्रियदर्शी ने बीते दिन आरोपियोें पर इनाम की राशि बढ़ाने की संस्तुति की थी। इसी क्रम में आईजी अयोध्या डॉ. संजीव गुप्ता ने सभी छह आरोपियों पर 50-50 हजार रुपये का पुरस्कार घोषित कर दिया। पुलिस ने इस बीच आरोपियोें की गिरफ्तारी के लिए अंबेडकरनगर के अलावा आजमगढ़, बनारस, लखनऊ, सुल्तानपुर, प्रयागराज, मऊ व गोंडा आदि जनपदों में भी छापा मारा।
सूत्रों के अनुसार मुख्य आरोपी अमित के नजदीक तक पुलिस की एक टीम पहुंच गई थी, लेकिन लगभग दो घंटे पहले ही उसने संबंधित स्थान छोड़ दिया। एसपी ने बताया कि फरार चार आरोपियोें पर 50-50 हजार रुपये का इनाम घोषित हो गया है। पकड़े गए दो आरोपियों पर भी इतना ही इनाम घोषित हुआ है। एसपी ने बताया कि फरार आरोपियोें की गिरफ्तारी के लिए कई जगह छापा मारा। कुछ सुराग हाथ लगे हैं। जल्द ही सफलता हासिल होगी।