Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Revised arrangements for Science and Home Science practicals

Ambedkar Nagar News: विज्ञान और गृह विज्ञान के प्रैक्टिकल की बदली व्यवस्था

Thu, 26 Nov 2026 10:36 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 26 Nov 2026 10:36 PM IST
विज्ञापन
Revised arrangements for Science and Home Science practicals
अंबेडकरनगर। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल परीक्षा 2027 में विज्ञान और गृह विज्ञान विषय की प्रयोगात्मक परीक्षा की व्यवस्था में बदलाव किया गया है। अब इन दोनों विषयों के प्रैक्टिकल विद्यालय अपने स्तर से नहीं करा सकेंगे। बोर्ड की ओर से निर्धारित व्यवस्था के तहत परीक्षा आयोजित होगी। दोनों विषयों में 30-30 अंकों का प्रयोगात्मक मूल्यांकन किया जाएगा।
विज्ञापन

माध्यमिक शिक्षा परिषद ने प्रयोगात्मक परीक्षाओं का कार्यक्रम जारी कर दिया है। इसके अनुसार जिले के 363 विद्यालयों में 11 से 28 जनवरी 2027 तक दो चरणों में प्रैक्टिकल कराए जाएंगे। इस बार करीब 33 हजार विद्यार्थी हाईस्कूल की बोर्ड परीक्षा में शामिल होंगे।
विज्ञापन

प्रयोगात्मक परीक्षाओं में पारदर्शिता और निष्पक्षता बनाए रखने के लिए सभी विद्यालयों में सीसीटीवी कैमरों की निगरानी अनिवार्य की गई है। परीक्षा के दौरान की रिकॉर्डिंग भी सुरक्षित रखनी होगी, ताकि आवश्यकता पड़ने पर पूरी प्रक्रिया का सत्यापन किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञान और गृह विज्ञान को छोड़कर अन्य विषयों की मूल्यांकन व्यवस्था पहले की तरह रहेगी। इनमें आंतरिक मूल्यांकन विद्यालय स्तर पर होगा और परियोजना कार्य के आधार पर विद्यार्थियों को अंक दिए जाएंगे।

बोर्ड परीक्षा से पहले दिसंबर के अंतिम सप्ताह में विद्यालयों में प्री-बोर्ड प्रयोगात्मक परीक्षाएं भी आयोजित होंगी। वहीं, परिषद की वेबसाइट एक जनवरी 2027 से सक्रिय हो जाएगी। डीआईओएस कौस्तुभ कुमार सिंह ने बताया कि सभी विद्यालयों को बोर्ड के निर्देशों के अनुरूप प्रयोगात्मक परीक्षाएं कराने और निर्धारित मानकों का पालन करने के निर्देश दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed