{"_id":"64c6a2a80445c80019014966","slug":"review-development-works-ambedkar-nagar-news-c-91-1-abn1001-965-2023-07-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: प्रभारी मंत्री आज करेंगे विकास कार्यों की समीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: प्रभारी मंत्री आज करेंगे विकास कार्यों की समीक्षा
Sun, 30 Jul 2023 11:19 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
Updated Sun, 30 Jul 2023 11:19 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबेडकरनगर। जिले के प्रभारी व खेल एवं युवा कल्याण विभाग के मंत्री गिरीशचंद्र यादव सोमवार को जनपद के दौरे पर आएंगे। वे दोपहर बाद कलेक्ट्रेट में विकास कार्याें व कानून व्यवस्था की समीक्षा करेंगे। इससे पहले लोहिया भवन सभागार में युवक एवं महिला मंगल दलों को प्रोत्साहन सामग्री सौंपेंगे।
इसके बाद विचार परिवार के साथ तमसा मार्ग स्थित संघ कार्यालय में बैठक करेंगे। सर्किट हाउस में दोपहर 12 बजे जनप्रतिनिधि, भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं और साढ़े 12 बजे भाजपा कोर ग्रुप के साथ बैठक करेंगे। प्रभारी मंत्री गोआश्रय स्थल, सरकारी राशन की दुकान, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, जिला अस्पताल, प्राथमिक विद्यालय एवं अन्य निर्माणाधीन परियोजनाओं का जायजा लेंगे। प्रभारी मंत्री ग्राम चौपाल और अनुसूचित जनजाति बस्ती का भी भ्रमण करेंगे। शाम को वे लखनऊ के लिए प्रस्थान करेंगे। मंत्री के दौरे को देखते हुए प्रशासन अपनी तैयारियों में जुटा है।