फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Retired personnel should cooperate with the police by giving information

Ambedkar Nagar News: सूचना देकर पुलिस का सहयोग करें सेवानिवृत्त कर्मी

Tue, 21 Jan 2025 12:11 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Tue, 21 Jan 2025 12:11 AM IST
विज्ञापन
Retired personnel should cooperate with the police by giving information
अंबेडकरनगर। पुलिस लाइंस सभागार में सोमवार को पेंशनरों की बैठक हुई। पुलिस अफसरों ने उनका दुखड़ा सुना और शिकायतों को दूर कराया। अफसरों ने कहा कि अब भी सेवानिवृत्त पुलिस कर्मी सूचना तंत्र बनकर पुलिस का सहयोग करें। उनके इस सहयोग से आपराधिक गतिविधियों में अंकुश लग सकेगा। बैठक में करीब 45 पेंशनरों ने भाग लिया।
विज्ञापन

अपर पुलिस अधीक्षक (पूर्वी) श्याम देव ने एक-एक करके पेंशनरों की समस्याओं को सुना। इस दौरान कुछ पेंशनरों की जमीन संबंधी शिकायतें रहीं, जिसे दूर कराया गया। एएसपी ने कहा कि रिटायर पुलिसकर्मी अपने-अपने क्षेत्रों में सक्रिय रहें। अराजकतत्वों पर नजर रखें। कोई माहौल खराब करने की कोशिश करे या फिर आपराधिक गतिविधियों में लिप्त हो तो उसकी गोपनीय तरीके से सूचना पुलिस को दें। पुलिस उन्हें चिह्नित कर कार्रवाई करेगी। अपर पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी) विशाल पांडेय ने भी पेंशनरों की हरसंभव मदद करने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed