फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Results announced, smiles of students

परिणाम का एलान, छात्रों की खिली मुस्कान

Tue, 03 Aug 2021 11:00 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 03 Aug 2021 11:00 PM IST
विज्ञापन
Results announced, smiles of students
अंबेडकरनगर मंे सीबीएसई की हाईस्कूल में पास होने के बाद खुशी जताते छात्र-छात्राएं। - फोटो : AMBEDKAR NAGAR
अंबेडकरनगर। सीबीएसई के हाईस्कूल के परीक्षा परिणाम ने मंगलवार को छात्र-छात्राओं के चेहरे पर खुशियां बिखेर दीं। परिणाम सामने के साथ ही सफल छात्र-छात्राओं को बधाई देने का सिलसिला शुरू हो गया, जो शाम तक जारी रहा। विद्यालयों के प्रबंधक व प्रधानाचार्यों के साथ ही शिक्षक व शिक्षिकाओं ने भी मेधावी छात्र-छात्राओं को सफलता हासिल करने की बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। छात्र-छात्राओं ने सफलता का श्रेय अभिभावकों के साथ ही गुरुजनों को देते हुए कहा कि बगैर उनके बेहतर मार्गदर्शन के इस प्रकार की सफलता हासिल नहीं की जा सकती थी।
विज्ञापन

जिले के विभिन्न क्षेत्रों में संचालित 24 विद्यालयों में 2980 छात्र-छात्राएं पंजीकृत थे। बीते दिनों सीबीएसई की इंटरमीडिएट परीक्षा का परिणाम सामने आने के बाद हाईस्कूल के छात्र-छात्राओं को रिजल्ट सामने आने का इंतजार था। मंगलवार को जब हाईस्कूल का परीक्षा परिणाम सामने आया, तो सफल छात्र-छात्राओं की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। सफलता से उत्साहित छात्र-छात्राओं ने विद्यालयों में पहुंचकर खुशी को संबंधित विद्यालय के प्रबंधक व प्रधानाचार्य के साथ ही शिक्षक व शिक्षिकाओं के साथ साझा किया। विद्यालय के प्रबंधन ने भी छात्र-छात्राओं को बधाई देने के साथ ही उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। जिले के विभिन्न क्षेत्रों में सीबीएसई के 24 विद्यालय संचालित हैं, जिसमें हाईस्कूल में 2980 छात्र-छात्राएं पंजीकृत थे।
विज्ञापन

सेंट जेवियर्स स्कूल अकबरपुर के प्रबंधक संतोष जायसवाल ने बताया कि विद्यालय के छात्र दिवाकर वर्मा व शाहआलम को 94 प्रतिशत, तेजस्विता वर्मा को 93.6 प्रतिशत, रितेश तिवारी व अर्चिता वर्मा को 93 प्रतिशत, अराध्या पांडेय को 92.4 प्रतिशत, शुभम कनौजिया को 92.4 प्रतिशत, अविरल सिंह को 91 प्रतिशत व सचिन व आशा गुप्ता को 90 प्रतिशत अंक प्राप्त हुए। सेंट जेवियर्स हाईस्कूल जमौली जलालपुर के प्रबंधक दीपक जायसवाल ने बताया कि शेजल विश्वकर्मा व अंशिका पाठक को 95 प्रतिशत, शगुन यादव को 94.8 प्रतिशत, वैभव यादव को 94.6 प्रतिशत, मुक्ता मिश्रा को 92.4 प्रतिशत अंक मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसडी मदर्स इंटर कॉलेज अन्नापुर रामनगर के आजम खान को 98.4 प्रतिशत, समीर अंसारी को 98 प्रतिशत, माध्वी को 97 प्रतिशत, मोहिनी को 96.2 प्रतिशत, शुभम पाल को 92.6 प्रतिशत, बिपिन कुमार को 91.8 प्रतिशत, प्रतीक जायसवाल को 90.8 प्रतिशत, रेनिका को 89.2 प्रतिशत अंक हासिल हुए। श्रीकृष्णा चिल्ड्रेन सेंट्रल एकेडमी रामनगर के आयुष प्रजापति व इशिता को 94.8 प्रतिशत, बिपिन कुमार को 94 प्रतिशत, दिव्यांशु को 93.2 प्रतिशत, सपना चौधरी को 88.6 प्रतिशत, प्रिया को 88.2 प्रतिशत, शिवांश दुबे को 88 प्रतिशत, सलोनी श्रीवास्तव को 87.8 प्रतिशत, अनुभव कुमार सोनी को 86 प्रतिशत अंक मिले।
लार्ड बुद्धा पब्लिक स्कूल मीरानपुर टांडा की निशि अग्रवाल को 97.6 प्रतिशत, जोयेल पाल जोसेफ को 97.4 प्रतिशत, काजी अली इमरान को 94.4 प्रतिशत, यूशना मिर्जा को 94.2 प्रतिशत, अहमद को 92.6 प्रतिशत, अनुष्का को 92.4 प्रतिशत, मोहम्मद अब्दुल वास्ती को 92.2 प्रतिशत, यासिर अय्यूबी को 92 प्रतिशत अंक मिले।

डालिम्स सनबीन स्कूल एनटीपीसी टांडा की प्रधानाचार्या हर्षना लुम्बा ने बताया कि अदिति त्रिपाठी को 95.67 प्रतिशत, माल्विका को 95.33 प्रतिशत, अन्विन बैजू को 95.35 प्रतिशत व अन्नान अहमद को 95.17 प्रतिशत अंक हासिल हुए। डॉ. शिवसहाय सिंह गुरुकुल इंटरनेशनल एकेडमी के निदेशक विजयप्रताप सिंह ने बताया कि अक्षत बरनवाल को 94 प्रतिशत, सृष्टि यादव व अनमता खान को 93.6 प्रतिशत, अष्मित उपाध्याय, अंकिता मौर्या व शिवाशीष शुक्ला को 92.2 प्रतिशत, तरुन वर्मा को 91.4 प्रतिशत अंक मिले। प्रबंधक उदयप्रताप सिंह ने बताया कि परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा। चेयरमैन चंद्रावती सिंह ने सफल छात्र-छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed