फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   result

हाईस्कूल में आंचल, तो इंटर में अन्नू जिला टॉपर

Sat, 27 Jun 2020 09:57 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 27 Jun 2020 09:57 PM IST
विज्ञापन
result
अंबेडकरनगर जिला टॉप करने वाली आंचल यादव को मिठाई खिलाते परिजन। - फोटो : AMBEDKAR NAGAR
अंबेडकरनगर। हाईस्कूल में आंचल यादव, तो इंटर में अन्नू यादव ने जिले में प्रथम स्थान प्राप्त किया। हाईस्कूल में साक्षी मौर्या दूसरे, जबकि शिवम वर्मा तीसरे स्थान पर रहे। वहीं इंटर में चित्रांशी पटेल व मारिया फातिमा संयुक्त रूप से दूसरे तथा निखिल कुमार सिंह को तीसरा स्थान मिला।
विज्ञापन

दोपहर करीब परिणाम घोषित होते ही सफल छात्र-छात्राओं व उनके परिवारीजन जश्न के माहौल में डूब गए। बधाई देने व मिठाई खिलाने का दौर शुरू हो गया। यूपी बोर्ड ने जो परिणाम घोषित किया, उसके अनुसार हाईस्कूल में मां ब्रम्हादेवी रमाशंकर इंटर कॉलेज तमसा मार्ग अकबरपुर की हाईस्कूल की छात्रा आंचल यादव ने 92.17 प्रतिशत अंक के साथ जिला टॉप किया। पिता नृपेंद्र यादव टैक्सी चालक हैं, तो मां प्रमिला यादव गृहणी हैं।
विज्ञापन

इंटर में न्यू लाइट एकेडमी इंटर कॉलेज सिकंदरपुर की छात्रा अन्नू यादव ने 89.20 प्रतिशत अंक के साथ जनपद में टॉप किया। अन्नू के पिता सुभाषचंद्र यादव खेती किसानी करते हैं, जबकि माता शकुंतला गृहणी हैं। हाईस्कूल में एसएनआईबी बीएचएसएस सिरसिया की छात्रा साक्षी मौर्या 91.17 प्रतिशत अंक के साथ दूसरा, जबकि आदर्श जनता इंटर कॉलेज टांडा के छात्र शिवम वर्मा ने 91 प्रतिशत अंक के साथ तीसरा स्थान हासिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं इंटर में डॉ. अशोक कुमार स्मारक इंटर कॉलेज अकबरपुर की चित्रांशी पटेल तथा शिवजी कुशलावती इंटर कॉलेज पलई कल्याणपुर की मारिया फातिमा 88 प्रतिशत अंक हासिल कर संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर रहे। जय बजरंग इंटर कॉलेज रामनगर के निखिल कुमार सिंह 87 प्रतिशत अंक के साथ जिले में तीसरा स्थान प्राप्त किया है। इस बीच जिले की टॉप टेन मेरिट सूची में स्थान बनाने वाले छात्र-छात्राओं के घर बधाइ्र देने का तांता लग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed