{"_id":"612e6cbb8ebc3e0b132f29da","slug":"relief-to-65-thousand-students-of-high-school-and-intermediate-ambedkar-nagar-news-lko5934892142","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईस्कूल व इंटर के 65 हजार छात्र-छात्राओं को राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईस्कूल व इंटर के 65 हजार छात्र-छात्राओं को राहत
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। जिले के हाईस्कूल व इंटरमीडिएट में पंजीकृत लगभग 65 हजार छात्र-छात्राओं के लिए राहत की खबर है। इस बार यूपी बोर्ड परीक्षा के लिए शुल्क शासन ने नहीं बढ़ाने का निर्णय लिया है। कोरोना संक्रमण को देखते हुए परीक्षा शुल्क न बढ़ने से छात्र-छात्राओं को बड़ी राहत मिली है। इस बीच 22 सितंबर तक हाईस्कूल व इंटरमीडिएट का परीक्षा शुल्क जहां जमा करने की अंतिम तिथि है, तो वहीं कक्षा 9 व 11 का पंजीकरण भी 15 सितंबर तक होगा।
यूपी बोर्ड परीक्षा को लेकर माध्यमिक शिक्षा परिषद ने परीक्षा शुल्क जमा करने व पंजीयन को लेकर जरूरी दिशा निर्देश जारी किए हैं। इसमें हाईस्कूल व इंटरमीडिएट के छात्र-छात्राओं को बड़ी राहत दी गई है। दरअसल कोरोना संकट को देखते हुए माध्यमिक शिक्षा परिषद ने हाईस्कूल व इंटरमीडिएट परीक्षा शुल्क में किसी भी प्रकार की वृद्धि नहीं की गई है। इससे हाईस्कूल व इंटरमीडिएट के जिले के लगभग 65 हजार छात्र-छात्राओं को राहत मिली है।
डीआईओएस कार्यालय के लिपिक राजेश कुमार ने बताया कि 22 सितंबर तक हाईस्कूल व इंटरमीडिएट परीक्षा का शुल्क जमा किया जा सकेगा। बताया कि हाईस्कूल परीक्षा के लिए संस्थागत छात्र 500 रुपये 75 पैसे, जबकि व्यक्तिगत छात्र-छात्राओं को 706 रुपये जमा करने होंगे। इसी प्रकार से इंटरमीडिएट के संस्थागत छात्र-छात्राओं को 600 रुपये 75 पैसे, जबकि व्यक्तिगत छात्र-छात्राओं को 806 रुपये जमा करने होंगे।
विज्ञापन
डीआईओएस कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार हाईस्कूल व इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा के छात्र-छात्राओं की ओर से 15 सितंबर तक आवेदन किया जा सकेगा। इसी प्रकार से कक्षा 9 व 11 के छात्र-छात्राओं द्वारा 15 सितंबर तक पंजीयन कराया जा सकेगा। उनका पंजीयन शुल्क 50 रुपये प्रति छात्र की दर से जमा होगा। प्रभारी डीआईओएस आनंदकर पांडेय ने बताया कि माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से जो दिशा निर्देश जारी किए गए हैं, उस संबंध में सभी विद्यालयों के प्रधानाचार्यों को अवगत करा दिया गया है। इस बार परीक्षा शुल्क में वृद्धि नहीं हुई है।