{"_id":"64175a1d9c3cd3a66804aaa4","slug":"registry-of-114-gates-done-so-far-for-bypass-ambedkar-nagar-news-c-13-1-136864-2023-03-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: बाईपास के लिए अब तक 114 गाटों की हुई रजिस्ट्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: बाईपास के लिए अब तक 114 गाटों की हुई रजिस्ट्री
Mon, 20 Mar 2023 12:23 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
Updated Mon, 20 Mar 2023 12:23 AM IST
विज्ञापन
रजिस्ट्री कार्यालय
अंबेडकरनगर। नगर क्षेत्र अकबरपुर में बाईपास निर्माण के लिए भूमि की रजिस्ट्री का काम तेज हो गया है। कुल 282 गाटों की तुलना में अब तक 114 गाटों की रजिस्ट्री प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। संबंधित किसानों के खाते में 26 करोड़ रुपये भेज दिए गए हैं। लगभग 12 किलोमीटर की लंबाई में बनने वाले इस बाईपास के दायरे में 1175 किसानों की भूमि अधिग्रहीत होनी है।
अकबरपुर-अयोध्या मार्ग पर अरियौना मोहल्ले से निकलकर टांडा मार्ग होते हुए बसखारी मार्ग पर टाटा वर्कशाप तक बाईपास जाएगा। 35 मीटर की चौड़ाई वाले इस फोरलेन बाईपास का निर्माण जल्द शुरू करने के लिए लोक निर्माण विभाग तेजी से जुटा है। 251 करोड़ की लागत इस बाईपास के निर्माण पर आएगी। इसी राशि में से 87 करोड़ रुपये किसानों की भूमि के मुआवजा का भी शामिल है।
लोक निर्माण विभाग प्रांतीय खंड इन दिनों रजिस्ट्री में जुटा है। अब तक 114 गाटों से जुड़े संबंधित किसानों की रजिस्ट्री हो चुकी है और उनके खाते में धनराशि भी भेजी जा चुकी है। बाकी 168 गाटों की रजिस्ट्री कराने के लिए भी प्रक्रिया जारी है। विभाग के मुताबिक सब कुछ सही रहा तो नए वित्तीय वर्ष के दूसरे माह में निर्माण का भी काम शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
इन दिनों तेजी से जमीन की रजिस्ट्री हो रही है। जल्द ही इस प्रक्रिया को पूरा कर लिया जाएगा। कुछ किसान दिवंगत हो गए हैं, उनके वरासत पर जोर दिया जा रहा है।
-सिद्धार्थ सिंह, सहायक अधिशाषी अभियंता